फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi said Thank you Shashi Tharoor Amidst counterattack on the opposition Lok Sabha Speech Updates

PM Modi: विपक्ष पर पलटवार के बीच प्रधानमंत्री बोले- शुक्रिया शशि जी! सांसद बोले- कांग्रेस में बंटवारा हो गया

Wed, 08 Feb 2023 05:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 08 Feb 2023 05:37 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई थी, महंगाई डबल डिजिट में थी। निराशा नहीं होगी, तो क्या होगा। जिन्होंने बेरोजगारी दूर करने के वादे किए थे, वे तो घोटालों के आरोपों से ही घिरे रहे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi said Thank you Shashi Tharoor Amidst counterattack on the opposition Lok Sabha Speech Updates
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पुरानी यूपीए की सरकार के दिन याद दिलाए। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई थी, महंगाई डबल डिजिट में थी। निराशा नहीं होगी, तो क्या होगा। जिन्होंने बेरोजगारी दूर करने के वादे किए थे, वे तो घोटालों के आरोपों से ही घिरे रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के इतिहास में वह सबसे ज्यादा घोटालों का दशक रहा। यूपीए के वही दस साल में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत के हर कोने में आतंकी हमलों का सिलसिला चलता रहा। चारों तरफ यही सूचना रहती थी कि अनजानी चीज को हाथ नहीं लगाना, दूर रहना। इन दस साल में जम्मू-कश्मीर से पूर्वोत्तर तक हिंसा ही हिंसा थी। भारत की आवाज ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर इतनी कमजोर थी कि दुनिया सुनने को तैयार नहीं थी। ये 2जी में फंसे रहे। जब असैन्य परमाणु करार हुआ, तब ये वोट के बदले नोट में फंसे रहे। 2010 में राष्ट्रमंडल खेल हुए। भारत को दुनिया के सामने प्रस्तुत का अवसर था। फिर घोटाले में पूरा देश दुनिया में बदनाम हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोयला घोटाला भी चर्चा में आ गया था। देश पर कितने ही आतंकी हमले हुए। 2008 के आतंकी हमलों को कोई भूल नहीं सका। उनमें आंख में आंख मिलाकर हमले करने का सामर्थ्य नहीं था। आतंकियों के हौसले बुलंद होते गए। 10 साल तक खून बहता रहा। 2014 के पहले का दशक लॉस्ट डिकेड के रूप में जाना चाहिए। यह दशक इंडियाज डिकेड कहलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सदन में सांसदगण मेज थपाथपाकर ठहाके लगाकर हंसने लगे। इस बीच पीएम ने विपक्ष की ओर देखा। मेजें थपथपाए जाने पर प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि शुक्रिया शशि जी। सत्ता पक्ष के सदस्यों में से किसी ने कहा कि कांग्रेस में बंटवारा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed