{"_id":"60425b437bf6ef143133908f","slug":"pm-narendra-modi-received-seraviq-global-energy-and-environment-leadership-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को सम्मान: सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजे गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को सम्मान: सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजे गए
Fri, 05 Mar 2021 09:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को कैंब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाजा गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यह सम्मान स्वीकार किया और इसे देश की जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं बहुत विनम्रता के साथ सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार को स्वीकार करता हूं। मैं इस पुरस्कार को अपने महान देश की जनता को समर्पित करता हूं। मैं यह पुरस्कार अपनी भूमि की महान परम्परा को समर्पित करता हूं जिसने पर्यावरण को हमेशा राह दिखाई है।'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
बता दें कि डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना के बाद से प्रत्येक साल मार्च महीने में ह्यूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है। इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है। इस साल यह आयोजन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक हो रहा है।