फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi on Man vs Wild, Says how Bear Grylls understood my Hindi

पीएम मोदी ने बताया, 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में बेयर ग्रिल्स ने कैसे समझी थी उनकी हिंदी

Sun, 25 Aug 2019 12:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 25 Aug 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi on Man vs Wild, Says how Bear Grylls understood my Hindi
मैन वर्सेज वाइल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ कार्यक्रम की विशेष कड़ी देखने के बाद बहुत से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि शो के संचालक बेयर ग्रिल्स ने उनसे हिंदी में कैसे बात की? इस राज पर से मोदी ने खुद रविवार को ‘मन की बात’ में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में दोनों के बीच बातचीत के लिए तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बेयर ग्रिल्स ने कान में एक बेतार उपकरण लगाया था, जब मैं बोलता था तो उपकरण तुरंत उसे अंग्रेजी में अनुवाद कर देता। मैं उनसे हिंदी में बात करता था और वह उसे अंग्रेजी में सुनते थे। इस प्रकार संवाद बहुत आसान हो गया। यह तकनीक का अद्भुत पहलू है।’ उन्होंने बताया कि कुछ संकोच के साथ लोग उनसे पूछते कि ग्रिल्स हिंदी कैसे समझ रहे थे। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि लोग बड़ी उत्सुकता से पूछते, ‘क्या उस कड़ी को बाद में संपादित किया गया था? इस कड़ी के लिए कितनी बार शूटिंग की गई थी? लेकिन इसमें कोई राज नहीं है। कई लोगों के दिमाग में यह सवाल है इसलिए मैं इस राज पर से पर्दा उठाता हूं। वास्तव में इसमें कोई राज नहीं है। वास्तविकता यह है कि बेयर ग्रिल्स से बातचीत के लिए तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया गया।’ उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रसारण के बाद बड़ी संख्या में लोग जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा, ‘आपको प्रकृति और वन्य जीवों से जुड़े स्थलों की यात्रा करनी चाहिए, जैसे मैंने पहले कहा था और मैं जोर देता हूं कि आपको अपनी जिंदगी में पूर्वोत्तर की यात्रा करनी चाहिए।’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल के बीच से पैदल चले और नदी में छोटी नाव से नौकाविहार किया ताकि उनके दिल के करीबी मुद्दों, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्रोत्साहित किया जा सके। 

 
Trending Videos

इस एपिसोड ने बनाया रिकॉर्ड

PM Narendra Modi on Man vs Wild, Says how Bear Grylls understood my Hindi
man vs wild modi - फोटो : Discovery
बता दें कि हाल में ही प्रसारित डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड’’ में बेयर ग्रिल्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए एपिसोड ने रिकॉर्ड बनाया है। इस एपिसोड को 36 लाख 90 हजार इंप्रेशन मिले। इंप्रेशन एक मानक है जिसका मतलब है कि कितने दर्शकों ने टीवी कार्यक्रम को देखा और उसे देखने में समय व्यतीत किया।

मैन वर्सेज वाइल्ड के एक एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क में एडवेंचर करते नजर आए थे। इस स्पेशल एपिसोड को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबसे ज्यादा देखा गया और इसी के साथ ही यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।  

बेयर ग्रिल्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया और कैप्शन में लिखा पीएम मोदी के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड का एपिसोड आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। इस शो को 3.69 बिलियन इंप्रेशन मिला जिसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। बेयर ग्रिल्स ने उन सभी लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने इस शो को ट्यून इन किया।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने जारी किया था डेटा

PM Narendra Modi on Man vs Wild, Says how Bear Grylls understood my Hindi
मैन वर्सेज वाइल्ड के विशेष एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया
चैनल ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के आंकड़ों के हवाले से कहा कि प्रीमियर ने इन्फोटेनमेंट जॉनर के लिए 6.1 मिलियन ट्यून-इन के साथ सबसे ज्यादा पहुंच बनाई, जो पिछले 4 हफ्तों की तुलना में 15 गुना अधिक थी।

इस शो के दौरान ग्रिल्स और पीएम मोदी आपस में दिलचस्प बातें कर रहे थे जो कि जनता को बहुत पसंद आई। ग्रिल्स ने पीएम मोदी को कहा था कि जिम कॉर्बेट काफी खतरनाक क्षेत्र है इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा था कि अगर प्रकृति के खिलाफ जाओगे तो आपको सब कुछ खतरनाक लगेगा और तब आपको इंसान भी खतरनाक लगेंगे लेकिन अगर आप प्रकृति के साथ चलते हैं और उससे प्यार करते हैं तो जंगली जानवर भी आपका साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed