{"_id":"6663dbbf4fca951b6f051af1","slug":"pm-narendra-modi-oath-who-will-attend-the-mega-delhi-event-know-the-detail-news-and-updates-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aiswarya Menon: PM मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी वंदे भारत की लोको पायलट, जानें कौन हैं ऐश्वर्या एस मेनन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aiswarya Menon: PM मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी वंदे भारत की लोको पायलट, जानें कौन हैं ऐश्वर्या एस मेनन
Sat, 08 Jun 2024 09:50 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:50 AM IST
सार
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इन मेहमानों में दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या एस मेनन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी नौ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार शपथ ग्रहण कई मायनों में खास होगा क्योंकि इसमें न सिर्फ पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, बल्कि समाज के हर वर्ग के महत्वपूर्ण लोगों को न्योता दिया गया है। राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण का साक्षी होगा। दुनिया भर से आए अतिथियों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को होने वाले समारोह में दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन सहित 8,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
अब सवाल उठता है कि आखिर ऐश्वर्या एस मेनन कौन हैं? क्या काम करती हैं? उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण क्यों मिला है?
ऐश्वर्या ने वंदे भारत एक्सप्रेस और जन शताब्दी जैसी विभिन्न ट्रेनों का संचालन किया। साथ ही उन्होंने चेन्नई-विजयवाड़ा और चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं की शुरुआत से लेकर अब तक इन पर भी काम किया है।
विज्ञापन
इनके अलावा मेनन को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल चुकी है। उन्हें उनकी सतर्कता और रेलवे सिग्नल से जुड़ी जानकारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिली है।
वह उन रेलवे कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में होने वाले पीएम मोदी के तीसरे शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव भी होंगी शामिल
इसके अलावा, एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन चला रहीं यादव उन दस लोको पायलटों में शामिल हैं। जिन्हें नौ जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। यादव पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र के सतारा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1988 में हुआ था।
ड्रोन दीदी भी आमंत्रित
राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह के लिए आठ हजार मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूरों, सफाई कर्मचारियों, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों, विकसित भारत के राजदूतों और ड्रोन दीदियों को आमंत्रित किया गया है। मेहमानों का आगमन शनिवार को शुरू हो जाएगा। समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी मेहमान और समारोह स्थल तिहरे सुरक्षा घेरे में रहेंगे। राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाके में बृहस्पतिवार से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।