फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi nine visits to Rajasthan and three visits to Madhya Pradesh political equations will change

राजनीति: पीएम मोदी के राजस्थान में नौ और एमपी में तीन दौरों से कितनी सधी सियासत? ऐसे बदल जाएंगे सियासी समीकरण

Mon, 25 Sep 2023 07:11 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 25 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

सियासी जानकार बताते हैं कि प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मध्य प्रदेश और राजस्थान में आयोजित की गई अलग-अलग यात्राओं के समापन पर आयोजित होने वाले महाकुंभ से मोदी ने दोनों राज्यों में चुनावी अभियान को एक तरह से नई दिशा दी है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi nine visits to Rajasthan and three visits to Madhya Pradesh political equations will change
PM MODI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसे जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्यों में अपनी आमद बढ़ाते जा रहे हैं। एक आकलन के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 महीने के दौरान राजस्थान में नौ दौरे किए। मध्य प्रदेश में महज डेढ़ महीने के भीतर तीन बार राज्य का दौरा किया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरों से सधने वाली सियासत को करीब से समझने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरीके से मध्य प्रदेश और राजस्थान में सियासी हालात हैं उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भारतीय जनता पार्टी के लिए बूस्टर डोज के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में राजस्थान में तकरीबन 9000 किलोमीटर की जन आक्रोश यात्रा और मध्य प्रदेश की तकरीबन 11000 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा से दोनों राज्यों में सियासत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी ऑक्सीजन देने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


सियासी जानकार बताते हैं कि प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मध्य प्रदेश और राजस्थान में आयोजित की गई अलग-अलग यात्राओं के समापन पर आयोजित होने वाले महाकुंभ से मोदी ने दोनों राज्यों में चुनावी अभियान को एक तरह से नई दिशा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषण संतोष बी.पांडे कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 45 दिन में तीसरी बार मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। उनका कहना है कि एमपी में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से 10880 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 170 विधानसभा सीटों को कवर करने का प्रयास किया गया है। उसके समापन पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरह से एमपी की सियासत में नई धार और जान देने की कोशिश की है। वो कहते हैं कि प्रधानमंत्री का डेढ़ महीने में तीन बार मध्य प्रदेश आना भाजपा के लिहाज से सभी सियासी समीकरणों को मजबूत करने जैसा ही माना जा रहा है।

सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा राज्य की भाजपा यूनिट को सियासी नजरिए से बड़ा फायदेमंद नजर आया है। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एमएल मीना कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से राजस्थान में लगातार बीते 11 महीनो में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं वह उनकी पार्टी को सीधे तौर पर न सिर्फ मजबूत कर रहा है बल्कि सियासी नजरिए से बेहतर भी कर रहा है। 

मीणा कहते हैं कि बीते 11 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मिलाकर नौ बार राजस्थान की जनता से रूबरू हुए हैं। राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी के जुड़े नेताओं का कहना है कि तकरीबन 9000 किलोमीटर की राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से होती हुई इस यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयपुर पहुंचना पार्टी को न सिर्फ बूस्ट कर रहा है बल्कि राजस्थान में सियासत को धार भी दे रहा है।

सियासी जानकारो का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से राजस्थान में बीते 11 महीनो के दौरान नौ बार अलग-अलग क्षेत्र में दौरे किए हैं उसका सियासी फायदा भारतीय जनता पार्टी के नेता हर तरह से उठाना चाहते हैं। वरिष्ठ पत्रकार संतोष बी. पांडे कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने तकरीबन हर महीने राजस्थान पहुंच कर लोगों से संवाद किया है। उससे भाजपा तमाम विवादों के बाद भी अपनी मजबूत स्थिति का आकलन कर रही है। 


हालांकि, उनका कहना है कि जो परिस्थितियां राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच बनी है वह प्रधानमंत्री के लगातार दौरों से कितनी सुधरेंगी यह तो चुनावी परिणाम बताएंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि एक बात बिल्कुल तय है कि मोदी के लगातार दौरों से भाजपा खुद को मजबूत स्थिति का संदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान में दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed