{"_id":"59ddc2584f1c1bd9798b5e50","slug":"pm-narendra-modi-nanaji-deshmukh-birth-centenary-celebration-pusa-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" नानाजी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में बोले PM- विकास चाहना काफी नहीं, तय वक्त पर हो काम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नानाजी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में बोले PM- विकास चाहना काफी नहीं, तय वक्त पर हो काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी पर हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। वहां मोदी ने नानाजी के साथ जय प्रकाश नारायण को भी याद किया क्योंकि आज उनकी भी जयंती है। दिल्ली के पूसा में हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए गांव का विकास जरूरी है और इसके लिए गांवों को आत्मनिर्भर बनाना होगा। मोदी ने बताया कि गांव को आगे बढ़ाने के लिए उनको वह सब सुविधाएं दी जानी चाहिए जो शहर को मिलती हैं। कार्यक्रम में मोदी ने शौचालय बनाने और गंदगी को खत्म करने की भी बात की। पीएम बोले कि विकास चाहने से कुछ नहीं होगा बल्कि तय वक्त पर काम पूरा भी करना होगा।
पढ़ें: मोदी-शाह पर बरसे आरपीएन सिंह, बोले- न खाऊंगा, न खाने दूंगा अब कहां गया?
नानाजी को किया याद: मोदी ने कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना पूरा जीवन देश के लिए लगा दिया और वह जीवन भर मातृभूमि के कल्याण के लिए जुटे रहे। मोदी ने बताया कि नानाजी जयप्रकाश नारायण के साथ रहते थे और एक बार जब जयप्रकाश पर हमला हुआ तो नानाजी ने अपने हाथ की हड्डी टुड़वाकर उनको बचाया था। पीएम के मुताबिक, उसके बाद ही नानाजी को लोगों ने जाना था। पीएम ने बताया कि नानाजी ने मंत्रीमंडल में शामिल होने का न्योता ठुकराकर ग्रामीण विकास के लिए अपने जीवन को खपा दिया था।
विज्ञापन
मोदी ने आगे बताया कि देश में 'गरीबी भारत छोड़ो' अभियान चलाया जा रहा है और 2022 तक इसको पाने की कोशिश होगी। मोदी ने कहा कि टिंबर की खेती लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। कार्यक्रम में मोदी ने शौचालय बनाने और गंदगी को खत्म करने की भी बात की।

Initiatives have to be completed on time and fruits of development must reach the intended beneficiaries: PM Modi at an event in Delhi pic.twitter.com/nf0XcLKaHw
— ANI (@ANI) October 11, 2017