{"_id":"595c58d34f1c1b81798b474d","slug":"pm-narendra-modi-is-housed-in-israel-s-safest-hotel-suite-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल में पीएम मोदी ने ली सबसे सुरक्षित नींद, जहां परिंदा भी नहीं मार सकता था पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इजरायल में पीएम मोदी ने ली सबसे सुरक्षित नींद, जहां परिंदा भी नहीं मार सकता था पर
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
King David Hotel
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर मंगलवार को गए हुए हैं। इजरायल की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इजरायल में पीएम मोदी के रहने के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित होटल चुना गया है, जहां मोदी बिना किसी सुरक्षा की चिंता के बहुत आराम से सोएंगे। उनके लिए जो होटल का स्विट (suite) चुना गया है वह दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह बताई जा रही है, यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पीएम मोदी को इजरायल के जिस होटल के स्वीट में रखा गया है। वह पूरीतरह से सुरक्षित जगह है। जहां पर किसी प्रकार के हमले की कोई गुजांइश संभव नहीं है। शेल्डन रिट्ज ने बताया कि पीएम मोदी का स्वीट बम हमलों, केमिकल हमलों के साथ इसी तरह के सभी हमलों के खिलाफ सुरक्षित जगह है। बता दें कि रिट्ज किंग डेविड होटल में संचालन के निदेशक हैं । जहां पर पीएम मोदी को ठहराया गया है। रिट्ज पीएम मोदी की यात्रा के प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर पूरे होटल में बमबारी कर दी गई तब भी पीएम को जिस स्विट में रखा गया है। उसमें किसी प्रकार की कोई आंच नहीं आएगी।
विज्ञापन
रिट्ज ने कहा कि उन्होंने मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल को रखने के लिए होटल के 110 कमरों को मंजूरी दी है। उन्होंने आगे बताया कि इस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन, बुश, ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप भी ठहरे हैं। और अब हम इस होटल में मोदी की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीएम मोदी के लिए होटल में शाकाहारी खाने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन