फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi invites Swiss business leaders to invest in India

मैं भारत में दो से तीन स्विटजरलैंड बनाना चाहता हूं: मोदी

Tue, 07 Jun 2016 05:35 AM IST
एजेंसी/ जिनेवा
एजेंसी/ जिनेवा Updated Tue, 07 Jun 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi invites Swiss business leaders to invest in India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विस कंपनियों को दिया भारत में निवेश करने का न्योता - फोटो : Reuters

स्विट्जरलैंड के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह भारत में दो से तीन स्विट्जरलैंड बनाना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए स्विस कंपनियों को भारत में बड़े स्तर पर निवेश करने का न्योता दिया। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत स्विस कंपनियों को देश के 50 शहरों में  रेलवे, मेट्रो ट्रेन जैसी बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में निवेश करने का आह्वान किया। स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें भारत मेें पांच करोड़ सस्ते घरों के निर्माण मेें भी निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्यापार को आसान बनाने के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में बताया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, ‘भारत के विकास के लिए इसके बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि हमें 50 शहरों में मेट्रो ट्रेन सुविधा लानी है। पांच करोड़ से भी ज्यादा सस्ते घरों का निर्माण करना है और रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के साथ ही उसका विस्तार भी करना है। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए भारत ने 175 गीगावाट सौर ऊर्जा तैयार करने का लक्ष्य भी रखा है। इस दौरान पीएम मोदी ने एबीबी, लफार्जे, नोवार्टिस और नेस्ले जैसी कंपनियों के प्रमुखों से भी बात की।
विज्ञापन


‘आपकी घड़ियों में लगने वाला हीरा गुजरात से आता है’
स्विस वॉच इंडस्ट्री के प्रमुखों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपकी घड़ियों में लगने वाला हीरा गुजरात से आता है और इसलिए मैं आप लोगों की बात अच्छी तरह से समझता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड ने स्विस सौंदर्य से परिचय कराया
पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड की प्राकृतिक सुंदरता से भारत के लोगों को रूबरू कराने के लिए बॉलीवुड का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने स्विस पर्यटकों को भी भारत घूमने का न्योता दिया। उन्होंने भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा के साथ मिल कर स्विस प्लेयर मार्टिना हिंगिस के ग्रैंड स्लैम जीतने का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed