प्रधानमंत्री से 'नारी शक्ति' की बात, 98 वर्षीय अम्मा बोलीं- चौथी पास हूं, आगे पढ़ना चाहती हूं..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशवासियों के लिए प्रेरणा बन चुकीं सात महिलाओं को ट्वीटर अकाउंट समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि जब आपने अपना काम शुरू किया, तो आपने इसे एक मिशन के रूप में किया होगा या जीवन में कुछ मूल्यवान करने के लिए किया होगा या फिर बस आप वक्त के प्रवाह के साथ चलते चले गए होंगे। आपने यह किसी इनाम के लिए नहीं किया, लेकिन आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
PM Modi while interacting with 'Nari Shakti Puraskar' awardees:When you started your work, you must have done it as a mission or to do something valuable in life or would have just gone with the flow. It must have not been for reward but today you've become inspiration for others pic.twitter.com/xSrfisZrtb
— ANI (@ANI) March 8, 2020विज्ञापन
उद्यमियों के लिए सराहना पाना कठिन: आरिफा
इस दौरान कश्मीर से आईं आरिफा ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि आम तौर जमीनी स्तर से शुरूआत करने वाले उद्यमियों के लिए सराहना पाना कठिन होता है।
#WATCH Delhi: Arifa from Kashmir shares her success story during an interaction with Prime Minister Narendra Modi after receiving 'Nari Shakti Puraskar'. She says,"Generally, it's hard for entrepreneurs from grassroots to get appreciation". pic.twitter.com/dwKEZHx2sn
— ANI (@ANI) March 8, 2020
किसान नई योजनाओं का लाभ उठाएं: मोदी
पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित भूदेवी (इन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को उद्यमिता क्षमता विकसित करने में मदद की) के साथ बातचीत की। पीएम ने कहा कि मैं आपको आपके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। इस वर्ष सरकार ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए एक बहुत बड़ा मिशन शुरू किया है, आपको इसका लाभ उठाना चाहिए।
PM Modi while interacting with 'Nari Shakti Puraskar' awardee Bhudevi(she helps women in tribal areas develop entrepreneurship): I congratulate you for your efforts. Govt this year has taken up a very big mission for Farmer Producer Organizations(FPOs),you must avail its benefits pic.twitter.com/SFWf03OGcd
— ANI (@ANI) March 8, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलेटिक्स में उपलब्धियां हासिल करने वाली और 'नारी शक्ति पुरस्कार' पाने वाली 103 वर्षीय मान कौर का आशीर्वाद भी लिया।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi seeks blessings of 103-year-old Mann Kaur who received the 'Nari Shakti Puraskar' today, for her achievements in athletics. #WomensDay2020 pic.twitter.com/S9ow6Ggy2Y
— ANI (@ANI) March 8, 2020
ताशी-नुंग्शी बोलीं- हम लड़कियों को बताना चाहते हैं..
उत्तराखंड की पर्वतारोही बहनें ताशी-नुंग्शी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। ताशी ने कहा कि हम पैदा नहीं हुए थे सोच कर कि पर्वतारोही बनेंगे। हम पूरी दुनिया की लड़कियों को बताना चाहते हैं कि हम अपना पहाड़ चढ़ सकते हैं तो आप भी अपना पहाड़ चढ़ सकते हैं। हम चाहेंगे कि नारी शक्ति पुरस्कार जो हमें मिला है, यह और भी लड़कियों को प्रेरित करे।
#WATCH महिला दिवस पर 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #WomensDay pic.twitter.com/5Y35SwmJOk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2020
98 वर्षीय अम्मा बोलीं- चौथी पास हूं, आगे पढ़ना चाहती हूं..
'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित 98 वर्षीय कार्तियानी अम्मा ने पीएम मोदी से बातचीत की और बताया कि उन्होंने कक्षा 4 की परीक्षा 98 प्रतिशत से पास की है और आगे भी पढ़ना चाहती हैं।
#WATCH दिल्ली: 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित 98 वर्षीय कार्तियानी अम्मा ने पीएम मोदी से बातचीत की और बताया कि उन्होंने कक्षा 4 की परीक्षा 98 प्रतिशत से पास की है और आगे भी पढ़ना चाहती हैं। #WomensDay2020 pic.twitter.com/qbhXW6dMv1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2020