फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Inaugurates Soul Leadership Conclave at Bharat Mandapam Today Details in Hindi

PM Modi: 'हर भारतीय विकसित भारत के लिए दिन-रात काम कर रहा, हमें सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की जरूरत', पीएम मोदी बोले

Fri, 21 Feb 2025 12:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी है और समय की मांग है इसलिए 'स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप' की स्थापना विकसित भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है...' 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Inaugurates Soul Leadership Conclave at Bharat Mandapam Today Details in Hindi
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय, 21वीं सदी के 'विकसित भारत' के लिए दिन-रात काम कर रहा है। ऐसे में 140 करोड़ के देश में भी हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में हमें उत्तम से उत्तम नेतृत्व की जरूरत है। 

विज्ञापन

 

'कुछ आयोजन ऐसे होते हैं जो हृदय के बहुत करीब होते हैं'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कुछ आयोजन ऐसे होते हैं जो हृदय के बहुत करीब होते हैं आज का कार्यक्रम भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, 'जन से जगत', किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए आरंभ जन से ही होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी है और समय की मांग है इसलिए 'स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप' की स्थापना विकसित भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है...' 
 
'स्वामी विवेकानंद भारत को गुलामी से बाहर निकालकर भारत को ट्रांसफॉर्म करना चाहते थे'
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को गुलामी से बाहर निकालकर भारत को ट्रांसफॉर्म करना चाहते थे और उनका विश्वास था कि अगर 100 लीडर उनके पास हों, तो वह भारत को आजादी ही नहीं, बल्कि दुनिया का नंबर वन देश बना सकते हैं। इसी मंत्र को लेकर हम सबको आगे बढ़ना है।


'सारे सेक्टर्स में भारत का प्रभाव और असर कई गुना बढ़ेगा'
पीएम मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय, 21वीं सदी के 'विकसित भारत' के लिए दिन-रात काम कर रहा है। ऐसे में 140 करोड़ के देश में भी हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में हमें उत्तम से उत्तम नेतृत्व की जरूरत है। आने वाले समय में जब हम लो कूटनीति से टेक इनोवेशन तक एक नई नेतृत्व को आगे बढ़ाएंगे तो सारे सेक्टर्स में भारत का प्रभाव और असर कई गुना बढ़ेगा। यानी एक तरह से भारत का पूरा विजन और भविष्य एक मजबूत नेतृत्व पीढ़ी पर निर्भर होगा, इसलिए हमें वैश्विक सोच और स्थानीय पालन-पोषण के साथ आगे बढ़ना है।

मुख्य भाषण भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोग्बे का हुआ
नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ (सोल) सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद मुख्य भाषण भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोग्बे का हुआ। दो दिन के इस सम्मेलन में राजनीति, खेल, कला, मीडिया, आध्यात्म, लोकनीति, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां अपनी सफलता की गाथा साझा करेंगी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed