फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi in south block portfolio distribution cabinet meeting amit shah with yogi adityanath news

PM Kisan Nidhi: मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री का पहला फैसला किसानों के नाम, 20000 करोड़ की सम्मान निधि की फाइल पास

Mon, 10 Jun 2024 01:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Jun 2024 01:18 PM IST
सार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऐसे दूसरे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली।

विज्ञापन
pm narendra modi in south block portfolio distribution cabinet meeting amit shah with yogi adityanath news
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक पहुंचे। साउथ ब्लॉक पहुंचे ही तीसरे कार्यकाल का पीएम मोदी ने धमाकेदार आगाज किया। दरअसल तीसरे कार्यकाल के अपने पहले फैसले में पीएम मोदी ने किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी। आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है।
विज्ञापन


पीएम मोदी समेत 72 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हुए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऐसे दूसरे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विभिन्न राजनेता, फिल्म जगत से जुड़े लोग, उद्योगपति भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सोमवार शाम प्रधानमंत्री आवास पर होगी पहली कैबिनेट बैठक
आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री आवास पर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। मोदी कैबिनेट की खासियत ये है कि इस कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। साथ ही इस मंत्रीपरिषद में सात महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed