फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi hold review meeting with secretaries of various ministries and departments

मंथन: पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 07:41 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 07:41 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े चार बजे सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में सभी मंत्रालयों के सचिव शामिल होंगे और अपने-अपने विभागों के कामकाज के बारे में पीएम को जानकारी देंगे

विज्ञापन
PM Narendra Modi hold review meeting with secretaries of various ministries and departments
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 सितंबर) को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ हुए चिंतन शिविर के बाद प्रधानमंत्री ने यह समीक्षा बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को सचिवों के साथ होने वाली बैठक शाम में होगी। हालांकि, बैठक किन मुद्दों पर बुलाई गई है, इस पर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से जीवनयापन में आए बदलाव और चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।  अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ की थी चिंतन बैठक
बीते दिनों पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों के साथ चिंतन बैठक की थी। सूत्रों की मानें तो सभी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी वन टू वन करने वाले हैं। आने वाले समय में मंत्रिपरिषद की ऐसी चार बैठकें और होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि मंत्री एक दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान हमेशा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed