फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi has been very firm on China s Jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर बोले: चीन पर बेहद सख्त है PM मोदी का रुख, जिनपिंग से हाथ मिलाने की आलोचनाओं पर कही यह बात

Fri, 25 Nov 2022 09:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

चीन को लेकर जयशंकर ने कहा, यह वास्तविकता है कि ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत निकटतम पड़ोसी है। लेकिन ये भी है कि इसके साथ हमारा एक कठिन इतिहास, संघर्ष और बहुत बड़ा सीमा विवाद रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi has been very firm on China s Jaishankar
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : Twitter/Dr. S Jaishankar (File)

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री के हाल के मिलाने की विपक्ष की आलोचना को खारिज किया और कहा कि मोदी चीन पर बहुत दृढ़ रहे हैं। उन्हें चीन-भारत सीमा पर हमारी सेना की मजबूत तैनाती से आंका जाना चाहिए। 

विज्ञापन

 
चीन को लेकर जयशंकर ने कहा, यह वास्तविकता है कि ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत निकटतम पड़ोसी है। लेकिन ये भी है कि इसके साथ हमारा एक कठिन इतिहास, संघर्ष और बहुत बड़ा सीमा विवाद रहा है। एक समाचार समूह के शिखर सम्मेलन में शिरकत करते हुए जयशंकर ने कहा कि चीन से निपटने का सही तरीका दृढ़ रहना है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षा परिषद से लेकर आतंकियों पर प्रतिबंध जैसे कई मुद्दों पर वह हमारा समर्थन नहीं करते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान केसाथ संबंध का असर भारत की सुरक्षा पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने अर्थव्यस्था की वास्तविकता को लेकर कहा कि साल 1988 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी चीन गए थे, तो उस समय भारत और चीन की अर्थव्यवस्था बराबर थी। लेकिन आज वह अर्थव्यवस्था हमसे चार से साढ़े गुना ज्यादा बड़ी है। उस समय आर्थिक सुधारों की जो शुरुआत हुई, वह आधे-अधूरे तरीके से हुई। 

इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जी-20 का शिखर सम्मेलन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आए थे। इसको लेकर विपक्षी दलों ने आलोचना की थी।


विदेश मंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि कुछ लोग हैं जो इस तरह की स्थिति ले सकते हैं, खासतौर पर अगर वे जिम्मेदारी से मुक्त हैं। जयशंकर ने कहा, यह आजाद देश हैं और लोगों को कुछ भी कहने का अधिकार है। मुझे लगता है कि जिम्मेदार और समझदार लोग इस बात जानते हैं कि भारत का एक नेता किस तरह व्यवहार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed