Pm Modi In Surat LIVE: पीएम मोदी बोले- दुनिया में 3-P की चर्चा लेकिन सूरत 4-P मॉडल वाला शहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के सूरत पहुंचे हैं। पीएम मोदी आज प्रदेश के लोगों को 29 हजार करोड़ की परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। .इनमें सबसे महत्वपूर्ण वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो प्रोजेक्ट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के सूरत पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक रोड शो में भाग लिया। पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सूरत शहर की विशेषता बताने के साथ यहां के लोगों की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्र में यहां आना मेरा सौभाग्य है। सूरत श्रम का शहर है। यहां टैलेंट की कद्र होती है। सूरत में विकास हर घर तक पहुंचा है। सूरत ऐसा शहर जहां देश के हर कोने से लोग आकर रोजगार पा रहे हैं।
सूरत 4-P मॉडल का सबसे बड़ा उदाहरण: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस सदी के शुरुआती दशकों में जब दुनिया में 3-P यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की चर्चा होती थी, तब मैं कहता था कि सूरत 4-P का उदाहरण है। 4-P यानि पीपुल, पब्लिक, प्राइवेट, पार्टनरशिप। यही मॉडल सूरत को विशेष बनाता है।
सूरत श्रम का सम्मान करने वाला शहर: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सूरत शहर लोगों की एकजुटता औऱ जनभागीदारी, दोनों का बहुत ही शानदार उदाहरण है। हिंदुस्तान का कोई प्रदेश ऐसा नहीं होगा, जिसके लोग सूरत की धरती पर न रहते हों। सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।
डबल इंजन की सरकार बनने के बाद सूरत का विकास तेजी से हुआ
डबल इंजन की सरकार बनने के बाद तो घर बनाने में भी तेजी आई है और सूरत के गरीबों, मिडिल क्लास को दूसरी सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में अभी तक लगभग 4 करोड़ गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि तब जो दिल्ली में सरकार थी, हम उनको बताते-बताते थक गए कि सूरत को एयरपोर्ट की जरूरत क्यों है, इस शहर का सामर्थ्य क्या है। आज देखिए, कितनी ही फ्लाइट्स यहां से चलती हैं, कितने लोग हर रोज यहां एयरपोर्ट पर उतरते हैं। एयरपोर्ट से शहर को जोड़ने वाली सड़क जो बनी है, वो सूरत की संस्कृति, समृद्धि और आधुनिकता को दर्शाती है। लेकिन यहां अनेक साथी ऐसे हैं जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए भी हमारे लंबे संघर्ष को देखा है, उसका हिस्सा भी रहे हैं।
सूरत जल्द ही डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा
पीएम मोदी ने कहा कि सूरत के कपड़ा और हीरा कारोबार से देशभर के अनेक परिवारों का जीवन चलता है। ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट जब पूरा हो जाएगा तो सूरत, विश्व के सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा।
पीएम मोदी भावनगर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे
प्रधान मंत्री मोदी भावनगर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जो 20 एकड़ में फैला है और इसे लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। । केंद्र में समुद्री जलीय गैलरी, ऑटोमोबाइल गैलरी, नोबेल पुरस्कार गैलरी - फिजियोलॉजी और मेडिसिन, इलेक्ट्रो मैकेनिक्स गैलरी, जीवविज्ञान विज्ञान गैलरी सहित कई थीम आधारित दीर्घाएं हैं। केंद्र एनिमेट्रोनिक डायनासोर, विज्ञान विषय-आधारित टॉय ट्रेन, प्रकृति अन्वेषण यात्रा, गति सिमुलेटर, पोर्टेबल सौर वेधशाला आदि जैसे बाहरी प्रतिष्ठानों के माध्यम से बच्चों के लिए खोज और अन्वेषण के लिए एक रचनात्मक मंच भी प्रदान करेगा।
भावनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश जहां आज़ादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है, वहीं इस साल भावनगर अपनी स्थापना के 300 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 300 वर्षों की अपनी इस यात्रा में भावनगर ने सतत विकास की, सौराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
पीएम मोदी ने सूरत मे किया रोड शो, सामने आईं तस्वीरें
पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में रोड शो किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमर गई। कई समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।
यहां देखें वीडियो...
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets the crowd as he arrives in Surat, Gujarat
— ANI (@ANI) September 29, 2022
PM Modi will lay the foundation stone and dedicate various projects worth more than Rs. 3,400 crores here
(Source: DD) pic.twitter.com/59qMKQ5VV8
यहां देखें फोटो...
पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल
सुबह 8:30 बजे दिल्ली से रवाना हुए
सुबह 10:20 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचे
सुबह 11 से दोपहर 12:10 बजे तक सूरत में विकास कार्यों की सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे
दोपहर 12:15 बजे लिम्बायत हेलीपैड पहुंच जाएंगे
दोपहर 12:45 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से भावनगर के लिए रवाना होंगे
दोपहर 1:35 बजे भावनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
दोपहर 1:40 बजे भावनगर एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक के लिए निकलेंगे.
दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भावनगर में रहेंगे
शाम 4 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, सीधे राजभवन जाएंगे
शाम 7 बजे 36वें राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ करेंगे
रात 9 बजे जीएमडीसी मैदान में गरबा कार्यक्रम में शामिल होंगे
राजभवन में रात विश्राम करेंगे
