फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi gifted development plans to Gujarat, said about disaster op sindoor and other know all update

PM Modi: ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा- दबाव कितना भी हो, झेलने की ताकत बढ़ाता जाएगा भारत

Mon, 25 Aug 2025 06:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: बशु जैन Updated Mon, 25 Aug 2025 06:51 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 5400 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती दो मोहन की धरती है। एक सुदर्शन चक्र धारी द्वारिकाधीश और दूसरे चरखाधारी मोहन, हमारे महात्मा गांधी। भारत इन दोनों के दिखाए रास्ते पर चलकर सशक्त होता जा रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi gifted development plans to Gujarat, said about disaster op sindoor and other know all update
अहमदाबाद में पीएम मोदी। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 5400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। यहां जनसभा में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप के टैरिफ के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला। टैरिफ को लेकर पीएम मोदी कहा दुनिया में आज आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही है। सब कोई अपना फायदा करने में लगा है। हम सब कुछ देख रहे हैं। सरकार लघु उद्यमियों, किसानों, पशु पालकों का अहित नहीं होने देगी। दबाव कितना ही क्यों न हो, हम झेलने की ताकत बढ़ाते जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश में गणेश उत्सव को लेकर अद्भुत उत्साह है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे देश की जनता को कई विकास परियोजनाएं समर्पित करने का अवसर मिला है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसून में गुजरात में कई इलाकों में भारी बारिश हुई। देश में भी एक के बाद एक आपदाएं आ रही हैं। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रकृति का यह प्रकोप पूरे देश, विश्व के लिए चुनौती बना है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ राहत, बचाव कार्य में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की धरती दो मोहन की धरती है एक सुदर्शन चक्र धारी द्वारिकाधीश और दूसरे चरखाधारी मोहन, हमारे महात्मा गांधी। भारत इन दोनों के दिखाए रास्ते पर चलकर सशक्त होता जा रहा है। श्रीकृष्ण ने हमें सिखाया कि देश समाज की रक्षा कैसे करें। उन्होंने सुदर्शन चक्र को न्याय व सुरक्षा का कवच बनाया, जो दुश्मन को ढूंढकर उसे दंड देता है। यही भाव आज भारत के फैसलों में देश-दुनिया अनुभव कर रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकवादी और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं हैं। चाहे वे कहीं भी छिपे हैं। पहलगाम का हमले का बदला हमने कैसे लिया दुनिया ने देखा है। 22 मिनट में सब साफ कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्र धारी मोहन की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने कहा कि चरखाधारी मोहन महात्मा गांधी ने भारत की समृद्धि का रास्ता स्वदेशी में बताया था। साबरमती आश्रम इसका साक्षी है। जिस पार्टी ने उनका नाम लेकर दशकों तक सत्ता सुख भोगा, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया। गांधी के नाम पर गाड़ी चलाने वालों ने एक बार भी न तो स्वच्छता को बढ़ावा दिया और न स्वदेशी को बढ़ाया।



पीएम मोदी ने कहा कि देश समझ नहीं पा रहा है कि कांग्रेस की समझ को क्या हुआ है। 60-65 साल देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा ताकि वो सरकार में बैठे-बैठे आयात में भी घोटाले कर सके। आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत के निर्माण का आधार बना दिया है। किसानों, मछुआरों, पशुपालकों, उद्यमियों के दम पर भारत तेजी से विकास के रास्ते पर चल रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गांधी की धरती से कहता हूं कि मोदी के लिए जनता ही सर्वोपरि है। आत्मनिर्भर भारत अभियान को गुजरात से ऊर्जा मिल रही है। नौजवान पीढ़ी ने वो दिन नहीं देखे जो यहां आए  दिन अशांति रहती थी। आज अहमदाबाद देश का सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है। गुजरात में शांति और सुरक्षा वातावरण के परिणाम हम देख रहे हैं। गुजरात आगे बढ़ रहा है। 

गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र में गुजरात की पहचान बनी है। देश का एक तिहाई निर्यात गुजरात से होता है। भारत सौर पवन और परमाणु ऊर्जा के मामले में आगे बढ़ रहा है। इसमें गुजरात की भागीदारी सबसे ज्यादा है। गुजरात ग्रीन एनर्जी और पेट्रो केमिकल का केंद्र बन रहा है। गुजरात में पुराने उद्योगों का विस्तार हो रहा है। गुजरात में बने मेट्रो कोच दूसरे देशों में जा रहे हैं। ईवी और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी गुजरात आगे बढ़ रहा है। यहां नए उद्योगों की नींव रखी जा रही है। गुजरात के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बन रहे हैं। बीते 20-25 साल में गुजरात की कनेक्टिविटी का कायाकल्प हुआ है। 


दुनिया के लिए शांति की प्रेरणा भूमि बनेगा साबरमती आश्रम: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बापू को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में उनके आश्रम का नवीनीकरण हो रहा है। मैं सरदार पटेल के स्टेच्यू के निर्माण के दौरान ही बापू के आश्रम का काम कराना चाहता था। लेकिन उस वक्त केंद्र सरकार हमारे अनुकूल नहीं थी। वो गांधीजी के अनुकूल भी नहीं थी। इसलिए काम नहीं आगे बढ़ सका। अब काम तेजी से होगा। अब साबरमती आश्रम दुनिया के लिए शांति की सबसे बड़ी प्रेरणा भूमि बनेगा। जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है। पिछड़ों को हम प्राथमिकता देंगे। पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह आंकड़ा दुनिया के लिए भी अजूबा है। विश्व में इसकी चर्चा हो रही है। आज न्यू मिडिल क्लास और पुराना मिडिल क्लास देश की ताकत बन रहे हैं। 

स्वदेशी खरीदने और अपनाने पर दिया जोर
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार जीएसटी में कमी करने जा रही है। इससे लघु उद्यमियों को मदद मिलेगी। कई चीजों पर टैक्स कम होगा। दिवाली पर सबको खुशियों का डबल बोनस मिलेगा। आज स्वच्छता के मामले में अहमदाबाद नाम कमा रहा है। स्वच्छता को स्वभाव और सोच बनाइये, बेहतर परिणाम मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति के उत्सव के साथ आत्मनिर्भरता के उत्सव होने चाहिए। हमें जीवन में मंत्र बनाना है कि हम जो भी खरीदेंगे वो स्वदेशी होगा। सभी सामान मेड इन इंडिया होगा। उपहार वही जो भारत में बना हो। व्यापारी वर्ग देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहा है। वे विदेशी माल नहीं बेचें और बोर्ड लगाएं कि हमारे यहां स्वदेशी बिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed