फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi get emotional on Mulayam Singh Yadav death during Addressing a public meeting in Gujarat

Mulayam Singh Death: मोदी बोले- PM बनने से पहले लिया था मुलायम सिंह जी का आशीर्वाद, उनकी सलाह मेरी अमानत

Mon, 10 Oct 2022 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 12:34 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा, मुलायम सिंह जी के साथ मेरा नाता बड़ा विशेष प्रकार का रहा है। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे, वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi get emotional on Mulayam Singh Yadav death during Addressing a public meeting in Gujarat
मुलायम सिंह यादव का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भरूच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने कहा, उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम सिंह जी के साथ मेरा नाता बड़ा विशेष प्रकार का रहा है। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे, वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। 

विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा, 2014 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद दिया। मैंने विपक्ष में जो लोग थे, जिनसे मेरा पहले से परिचय था। सबको फोन करके आशीर्वाद लेने का काम किया था। मुझे याद है वो दिन... मुलायम सिंह जी का आशीर्वाद और कुछ सलाह के दो शब्द मेरी अमानत हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 2019 में संसद का आखिरी सत्र था और संसद के अंदर मुलायम सिंह जैसे वरिष्ठ नेता, उन्होंने खड़े होकर जो बात बताई थी। वो किसी भी कार्यकर्ता नेता के लिए आशीर्वाद है। बिना लाग-लपेट के कहा था, मोदी जी, सबको साथ लेकर चलते हैं और इसलिए मुझे पक्का विश्वास है कि वे 2019 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इतना बड़ा दिल होगा, जब भी वे जीवित रहे उनका आशीर्वाद मिलता रहा। मैं गुजरात की धरती से उनको आदरपूर्वक श्रृद्धांजलि देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed