फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi expressed condolences over death of Bollywood actor Sushant Singh Rajput

अभिनेता सुशांत की मौत पर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

Sun, 14 Jun 2020 08:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 14 Jun 2020 08:15 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां इस घटना पर गमगीन हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने युवा अभिनेता के निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi expressed condolences over death of Bollywood actor Sushant Singh Rajput
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से सभी को सकते में डाल दिया। हर क्षेत्र की हस्तियां उनकी मृत्यु पर दुखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी और दुख जताया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत... एक शानदार युवा अभिनेता थे जो बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने टीवी और फिल्मों में बेहतरीन काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनकी सफलता ने कई लोगों को प्रभावित किया और उन्होंने कई यादगार परफॉरमेंस दीं। उनकी मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके फैन्स के साथ हैं। ओम शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया। गांधी ने ट्वीट किया, 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। एक युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्र और प्रशंसकों के साथ हैं।'
 

सुशांत के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, 'रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई।' उन्होंने लिखा, युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ऐसे असमय दुनिया छोड़कर जाने के समाचार से अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान और परिजनों को यह पूड़ा सहने की शक्ति दे।
 
उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में  ठाकरे ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं। ईश्वर उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों को यह कष्ट सहने की शक्ति दे।'
 

वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि राजपूत ने कई यादगार चरित्रों को परदे पर जीवंत किया।  बता दें कि 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में रविवार को मिला था। 

फिल्म 'काए पो छे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। उनके शानदार अभिनय के चलते बॉलीवुड ने बाहें खोल कर उनका स्वागत किया। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनी। उन्होंने यशराज बैनर के तले बनी 'शुद्ध देसी रोमांस' सहित कई फिल्मों में काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed