फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26/11 की बरसी: पीएम मोदी बोले-नई नीति-नई रीति से कर रहे आतंक से मुकाबला, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 26 Nov 2020 02:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 26 Nov 2020 02:12 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवडिया में 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 1921 में की गई थी। इस वर्ष पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष और सम्मेलन के अध्यक्ष ओम बिड़ला, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज का दिन पूज्य बापू की प्रेरणा को, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का है। उन्होंने मुंबई हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Constitution Day Speech Live updates, Kewadia 80th All India Presiding Officers Conference
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:50 PM, 26-Nov-2020

महत्व खो चुके कानूनों को हटाने की प्रक्रिया आसान होनी चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, समय के साथ जो कानून अपना महत्व खो चुके हैं, उनको हटाने की प्रक्रिया भी आसान होनी चाहिए। बीते सालों में ऐसे सैकड़ों कानून हटाए जा चुके हैं। क्या हम ऐसी व्यवस्था नहीं बना सकते जिससे पुराने कानूनों में संशोधन की तरह, पुराने कानूनों को रिपील करने की प्रक्रिया स्वत: चलती रहे?
01:47 PM, 26-Nov-2020

संविधान की कानूनी भाषा पर ये बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे यहां बड़ी समस्या ये भी रही है कि संवैधानिक और कानूनी भाषा, उस व्यक्ति को समझने में मुश्किल होती है जिसके लिए वो कानून बना है। मुश्किल शब्द, लंबी-लंबी लाइनें, बड़े-बड़े पैराग्राफ, क्लॉज-सब क्लॉज, यानि जाने-अनजाने एक मुश्किल जाल बन जाता है।

उन्होंने कहा, हमारे कानूनों की भाषा इतनी आसान होनी चाहिए कि सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी उसको समझ सके। हम भारत के लोगों ने ये संविधान खुद को दिया है। इसलिए इसके तहत लिए गए हर फैसले, हर कानून से सामान्य नागरिक सीधा कनेक्ट महसूस करे, ये सुनिश्चित करना होगा। 
विज्ञापन
01:45 PM, 26-Nov-2020

संविधान के प्रति नागरिक की समझ व्यापक हो, ये होना चाहिए हमारा प्रयास

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, अब हमारा प्रयास ये होना चाहिए कि संविधान के प्रति सामान्य नागरिक की समझ और ज्यादा व्यापक हो। आजकल आप लोग सुनते हैं केवाईसी। 'नो योर कस्टमर' डिजिटल सुरक्षा का अहम पहलू है। उसी तरह केवाईसी यानि 'नो योर कंस्ट्यूशन' हमारे संवैधानिक सुरक्षा कवच को भी मजबूत कर सकता है।
01:42 PM, 26-Nov-2020

कर्तव्यों का पालन करने पर अधिकार स्वतः सुरक्षित होंगे

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे संविधान में कई विशेषताएं हैं लेकिन एक बहुत ही विशिष्ट विशेषता कर्तव्यों को दिया गया महत्व है। महात्मा गांधी इसे लेकर बहुत उत्सुक थे। उन्होंने अधिकारों और कर्तव्यों के बीच घनिष्ठ संबंध देखा। उन्होंने महसूस किया कि एक बार जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, तो अधिकार स्वतः ही सुरक्षित हो जाएंगे। 
01:39 PM, 26-Nov-2020

नागरिक का आत्मसम्मान बढ़े, ये हमारा निरंतर प्रयास

पीएम मोदी ने कहा, हर नागरिक का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़े, ये संविधान की भी अपेक्षा है और हमारा भी ये निरंतर प्रयास है।  ये तभी संभव है जब हम सभी अपने कर्तव्यों को, अपने अधिकारों का स्रोत मानेंगे, अपने कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। 
01:36 PM, 26-Nov-2020

नौ हजार से ज्यादा गांवों को मिल रहा पानी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस बांध से गुजरात की 18 लाख हेक्टेयर जमीन को, राजस्थान की 2.5 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित हुई है। गुजरात के 9 हजार से ज्यादा गांव, राजस्थान और गुजरात के अनेकों छोटे-बड़े शहरों को घरेलू पानी की सप्लाई इसी सरदार सरोवर बांध की वजह से हो पा रही है। 

उन्होंने कहा, ये सब बरसों पहले भी हो सकता था। लेकिन बरसों तक जनता इनसे वंचित रही। जिन लोगों ने ऐसा किया, उन्हें कोई पश्चाताप भी नहीं है। इतना बड़ा राष्ट्रीय नुकसान हुआ, लेकिन जो इसके जिम्मेदार थे, उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। हमें देश को इस प्रवृत्ति से बाहर निकालना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 26-Nov-2020

केवड़िया डैम का लाथ चार राज्यों को हो रहा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, केवड़िया प्रवास के दौरान आप सभी ने सरदार सरोवर डैम की विशालता देखी है, भव्यता देखी है, उसकी शक्ति देखी है। लेकिन इस डैम का काम बरसों तक अटका रहा, फंसा रहा। आज इस डैम का लाभ गुजरात के साथ ही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के लोगों को हो रहा है। 
01:34 PM, 26-Nov-2020

कोरोना काल में हमारी चुनाव प्रणाली की मजबूती दुनिया ने देखी

पीएम मोदी ने कहा, कोरोना के इसी समय में हमारी चुनाव प्रणाली की मजबूती भी दुनिया ने देखी है। इतने बड़े स्तर पर चुनाव होना, समय पर परिणाम आना, सुचारु रूप से नई सरकार का बनना, ये इतना भी आसान नहीं है। हमें हमारे संविधान से जो ताकत मिली है, वो ऐसे हर मुश्किल कार्यों को आसान बनाती है। 
01:32 PM, 26-Nov-2020

विधायकों ने वेतन में कटौती कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दिया

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, इस दौरान संसद के दोनों सदनों में तय समय से ज्यादा काम हुआ है। सांसदों ने अपने वेतन में भी कटौती करके अपनी प्रतिबद्धता जताई है। अनेक राज्यों के विधायकों ने भी अपने वेतन का कुछ अंश देकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग दिया है। 
01:31 PM, 26-Nov-2020

संविधान पर विश्वास बढ़ाने के लिए निरंतर काम हुआ

पीएम मोदी ने कहा, भारत की 130 करोड़ से ज्यादा जनता ने जिस परिपक्वता का परिचय दिया है, उसकी एक बड़ी वजह, सभी भारतीयों का संविधान के तीनों अंगों पर पूर्ण विश्वास है। इस विश्वास को बढ़ाने के लिए निरंतर काम भी हुआ है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed