फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi compares demonetisation as another cleanliness drive

मेरे दूसरे ‘स्वच्छता अभियान’ को भारी समर्थन : मोदी 

Sun, 20 Nov 2016 03:47 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Sun, 20 Nov 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi compares demonetisation as another cleanliness drive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले के आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि काले धन के खिलाफ उनके इस ‘स्वच्छता अभियान’ को जनता का भारी समर्थन हासिल है। 
विज्ञापन


मुंबई में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दौरान उन्होंने कहा कि इन दिनों चाहे सीमा पर सफाई का मामला हो या काले धन से भरी हुई आलमारियों का, हर जगह काम पूरी तेज से चल  रहा है। काले धन की समस्या, भ्रष्टाचार और टेरर फंडिंग को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू हुई नोटबंदी पर उन्होंने कहा मुझे  इस दूसरे ‘स्वच्छता अभियान’ पर लोगों का बेशकीमती समर्थन मिल रहा है। उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता गायक और गीतकार बॉब डेलन के प्रसिद्ध गाने- द टाइम दे आर अ-चेंजिंग का जिक्र करते हुए कहा देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की ओर इशारा किया।  
विज्ञापन


मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में मौजूद हजारों लोगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 2014 में उन्हें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन उस बार व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से वह निजी तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि मेरे अपने आदर्श है, लेकिन आप सभी बॉब डेलन, नोरा जोंस, क्रिस मार्टिन और एआर रहमान से अच्छी तरह परिचित होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ने डेलन के गाने का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी को भी उन चीजों की आलोचना नहीं करनी चाहिए, जिसे वह समझता न हो। उन्होंने कहा कि बड़ों को भी ज्ञान की इन बातों से कुछ सीखना चाहिए। पीएम ने विमुद्रीकरण के विरोधियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि समय बदल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कलाकार अक्सर पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि हम एक पीढ़ी में भारत को गंदगी से मुक्त कर देंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि युवा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए उत्सुक रहता है।

समय बदल रहा है, बेहतर है राह से हट जाएं : पीएम

PM Narendra Modi compares demonetisation as another cleanliness drive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को संबोधित करते हुए विमुद्रीकरण के बाद देश में पैदा हुए राजनीतिक हालात की ओर इशारा करते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता बॉब डिलन के उस प्रतिष्ठित गाने का उल्लेख किया जो प्रत्यक्ष रूप से परिवर्तन की पहचान बन गया। साथ ही पीएम ने कहा कि समय बदल रहा है और ऐसे में बेहतर है कि उसकी राह से हट जाएं। 

मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में मौजूद हजारों लोगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 2014 में उन्हें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन इस बात व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से वे निजी तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। 

पीएम ने कहा कि मेरे अपने आदर्श है, लेकिन आप सभी बॉब डिलन, नोरा जोंस, क्रिस मार्टिन और एआर रहमान से अच्छी तरह परिचित होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ने डिलन के गाने का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी को भी उन चीजों की आलोचना नहीं करनी चाहिए, जिसे वह समझता न हो। उन्होंने कहा कि बड़ों को भी ज्ञान की इन बातों से कुछ सीखना चाहिए। पीएम ने विमुद्रीकरण के विरोधियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि समय बदल रहा है। इसलिए बेहतर है कि उसकी राह से हट जाएं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कलाकार अक्सर पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि हम एक पीढ़ी में भारत को गंदगी से मुक्त कर देंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि युवा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए उत्सुक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed