{"_id":"63aac765ed8fb61b666a66fc","slug":"pm-narendra-modi-brother-prahlad-modi-meets-with-accident-in-karnataka-mysuru-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Brother Accident: मैसूर में PM मोदी के भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त, बेटा-बहू भी थे साथ; मामूली चोटें आईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Brother Accident: मैसूर में PM मोदी के भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त, बेटा-बहू भी थे साथ; मामूली चोटें आईं
Tue, 27 Dec 2022 04:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Dec 2022 04:43 PM IST
सार
हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं। बेटे और ड्राइवर मामूली चोट लगी है। मैसूर एसपी सीमा लटकर तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कार में प्रह्लाद मोदी के साथ उनका एक बेटा और बहू भी थे। तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दुर्घटना मैसूर तालुक के कड़ाकोला के पास हुई। प्रह्लाद मोदी अपनी मर्सिडीज बेंज कार से बेंगलुरू से बांदीपुर की ओर जा रहे थे। कार में सवार प्रह्लाद मोदी के बेटा, बहू और पोता भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं। बेटे और ड्राइवर मामूली चोट लगी है। मैसूर एसपी सीमा लटकर तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयरप्राइस शॉप्स एंड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रह्लाद मोदी ने कहा था कि गुजरात में मुफ्त वाले आते हैं और चले जाते हैं। उन लोगों को गुजरात की जनता ने बताया है कि गुजरात देने वाला है, लेने वाला नहीं। इसी कारण गुजरात के लोगों ने भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा था कि 2024 में भी सत्ता भारतीय जनता पार्टी की ही रहेगी। हमारे मुखिया नरेंद्र भाई ही रहेंगे।