फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra modi BJP Congress leaders express concern natural disaster Cyclone Remal in north eastern states

Cyclone Remal: नेताओं ने पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति पर जताई चिंता, पीएम मोदी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Sat, 01 Jun 2024 07:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 07:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, चक्रवात रेमल से उत्पन्न पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति पर केंद्र लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो वहां प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
PM Narendra modi BJP Congress leaders express concern natural disaster Cyclone Remal in north eastern states
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवात रेमल के बाद कई पूर्वोत्तर राज्य प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। पिछले चार दिनों में अचानक आई बाढ़, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में तीन दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई है। जबकि, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों की स्थिति पर दुख जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, अन्य नेताओं ने राज्यों की स्थिति पर पीड़ा व्यक्त की है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, केंद्र लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, दुर्भाग्य से, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल के बाद प्राकृतिक आपदा देखी गई है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो वहां प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्वोत्तर राज्यों में प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न हुई स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित मुख्यमंत्रियों से बात की और स्थिति का आकलन किया। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एक्स पर अमित शाह ने कहा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में चक्रवात रेमल द्वारा उत्पन्न प्राकृतिक आपदा से बहुत चिंतित हूं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मदद करने का निर्देश दिया
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्य इकाइयों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। नड्डा ने कहा, चक्रवात रेमल से उत्पन्न आपदा के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने सभी भाजपा राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को प्रभावितों को यथासंभव सहायता प्रदान करने और स्थिति को कम करने में मदद करने का निर्देश दिया है। 

खरगे ने स्थिति पर चिंता व्यक्त कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। खरगे ने एक्स पर कहा, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और सिक्किम में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हूं। हमें उम्मीद नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे, लेकिन कम से कम वह मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के संकटग्रस्त लोगों की मदद तो कर रही सकते हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें तत्काल राहत प्रदान करेंगी और बचाव प्रयासों में तेजी लाएंगी। 

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सहयोग देने का आग्रह किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्राकृतिक आपदाओं में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से हर संभव सहायता देने का भी आग्रह किया। राहुल ने एक्स पर कहा, मणिपुर में लगातार बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ की खबर से मैं बहुत चिंतित हूं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बचाव और पुनर्वास कार्य में हर संभव सहायता और सहयोग देने का आग्रह करता हूं। 


मणिपुर सीएम ने मोदी, शाह और नड्डा का आभार जताया
वहीं, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को उनके संदेशों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी का अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर आभार व्यक्त किया। इसेस पहले गुरुवार को सीएम सिंह ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव, सुरक्षा अधिकारियों और सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed