{"_id":"6666af4b25333db2a903bd78","slug":"pm-narendra-modi-befitted-reply-to-canada-on-khalistan-issue-said-mutual-respect-for-each-other-concerns-must-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री की कनाडा को दो टूक, बोले- बेहतर संबंधों के लिए एक दूसरे की चिंताओं पर ध्यान देना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री की कनाडा को दो टूक, बोले- बेहतर संबंधों के लिए एक दूसरे की चिंताओं पर ध्यान देना जरूरी
Mon, 10 Jun 2024 01:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:23 PM IST
सार
बीते दिनों कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया और कहा कि भारत को कनाडा में कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
कनाडा के पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एक्स/जस्टिन ट्रूडो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल की जीत के लिए दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। इन बधाई संदेशों में एक संदेश कनाडा की सरकार का भी है। कनाडा की सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरे कार्यकाल की जीत के लिए बधाई देते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसे भारत पर तंज कहा जा सकता है। अब प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा की सरकार के संदेश का जवाब देते हुए उसी की भाषा में करारा जवाब दिया है।
कनाडा ने परोक्ष रूप से कसा तंज
दरअसल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी की जीत के लिए बधाई देते हुए लिखा 'कनाडा की सरकार, भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर करने के लिए तैयार है और ये संबंध मानवाधिकार, विविधता और कानून के शासन के आधार पर होने चाहिए।' गौरतलब है कि बीते दिनों कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया और कहा कि भारत को कनाडा में कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए। हालांकि भारत ने कनाडा को आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और बयान के संबंध में सबूत मांगे थे। इस मुद्दे पर भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आ गई थी। यही वजह है कि जब कनाडा के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को भेजे बधाई संदेश में कानून के शासन के आधार पर संबधों आगे बढ़ाने की बात कही तो इसे भारत पर तंज कहा जा सकता है।
प्रधानमंत्री का दो टूक जवाब
कनाडा के प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी उसी भाषा में कनाडा को जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 'भारत, एक दूसरे की चिंताओं के सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।' दरअसल भारत लंबे समय से आरोप लगा रहा है कि कनाडा में खालिस्तानी और कट्टरपंथी गतिविधियां बढ़ रही हैं। भारत सरकार ने कई बार कनाडा की सरकार से कट्टरपंथी तत्वों पर लगाने लगाने की मांग की, लेकिन कनाडा की सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के चलते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Thank you @CanadianPM for the congratulatory message. India looks forward to working with Canada based on mutual understanding and respect for each others concerns. https://t.co/QQJFngoMyH
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2024