{"_id":"56e3e5064f1c1b874c8b4568","slug":"pm-narendra-modi-attends-high-court-centenary-celebrations-in-patna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी ने हाजीपुर में दीघा-सोनपुर रेल पुल का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी ने हाजीपुर में दीघा-सोनपुर रेल पुल का किया उद्घाटन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Mar 2016 04:51 PM IST
सार
- पटना हाईकोर्ट का शताब्दी समारोह
- नीतीश ने किया मोदी का स्वागत
- तकनीक के इस्तेमाल पर दिया जोर
विज्ञापन
हाजीपुर में नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के हाजीपुर में दीघा-सोनपुर रेल पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, रेल मंत्री सुरेश प्रभु समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर पिछले 10 सालों में इसकी उपेक्षा न की होती तो शायद 5-7 साल पहले ही ये काम पूरा हो गया होता।
मोदी ने कहा कि इस पुल के निर्माण में हुई देरी की वजह से जो पुल महज 600 करोड़ रुपए में बनना था वह 3,000 करोड़ में बना। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है क्योंकि बिहार के विकास से ही भारत का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं । विकास का रास्ता सड़क और रेल से होकर ही जाता है और इसलिए बिहार में भी इनका तेजी से विकास किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने ट्रेन में लगाए जाने वाले 'दीन दयालु डिब्बों' का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे तीन चार डिब्बे हर ट्रेन में लगाए जाएंगे जिसमें बैठकर आपको जहां जाना है वहां चले जाइए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जनरल डिब्बों से कितना अलग होगा? मोदी ने कहा कि हमारे देश में रेल बहुत पुरानी है, अगर हम उसे पुरानी रहने देंगे तो वो बोझ बन जाएगी।

हाईकोर्ट के शताब्दी समारोह में पहुंचे मोदी
पटना हाईकोर्ट में नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
इससे पहले मोदी ने पटना हाईकोर्ट के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। बिहार के पटना पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मोदी ने हाईकोर्ट में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित भी किया।
मोदी ने कहा, 'पिछले 100 सालों में पटना हाईकोर्ट ने नई ऊंचाईयों को छुआ है और आशा करता हूं कि आगे के सालों में भी यह ऐसे ही आगे बढ़ेगा।' उन्होंने कहा कि पहले किसी केस के लिए लंबी खोजबीन करनी पड़ती थी। लेकिन आज के परिदृश्य में गूगल एक बार मेंबर की तरह उभर कर सामने आया है जो हर वो चीज आपको खोज कर देता है जो आप चाहते हैं।
मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगे आने वाले दिनों में तकनीक के लगातार इस्तेमाल से बहस और न्याय की गुणवत्ता और बढ़ेगी। अपने भाषण में उन्होंने तकनीक की महत्ता पर विशेष ध्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया।