{"_id":"5d4a5b698ebc3e6d1b73fdcd","slug":"pm-narendra-modi-and-ram-gopal-yadav-gets-emotional-after-paying-tribute-to-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय रो पड़े मोदी, फफक पड़े राम गोपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय रो पड़े मोदी, फफक पड़े राम गोपाल
Wed, 07 Aug 2019 10:58 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी और राम गोपाल यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। जंतर मंतर स्थित आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। डबडबाई आंखों के साथ उन्होंने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी और परिवारीजनों को सांत्वना दी।
विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज का पीएम मोदी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहा है। पहले कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के विदेश दौरे को सफल बनाने के पीछे सुषमा स्वराज का बड़ा योगदान रहा। जहां-जहां पीएम मोदी ने विदेश यात्राएं की उनसे पहले सुषमा स्वराज ने वहां पहुंचकर दौरे को सफल बनाने की जमीन तैयार की थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज का पीएम मोदी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहा है। पहले कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के विदेश दौरे को सफल बनाने के पीछे सुषमा स्वराज का बड़ा योगदान रहा। जहां-जहां पीएम मोदी ने विदेश यात्राएं की उनसे पहले सुषमा स्वराज ने वहां पहुंचकर दौरे को सफल बनाने की जमीन तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण भी भावुक दिखे। वहीं उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी रोने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने प्रतिभा को ढांढस बंधाया। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव भी भावुक हो गए।
Delhi: Samajwadi Party leader, Ram Gopal Yadav gets emotional after paying tribute to former External Affairs Minister Sushma Swaraj. pic.twitter.com/P7AKvxm5i2
— ANI (@ANI) August 7, 2019