फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi and Naveen Patnaik inaugurated the campus of IIT Bhubaneswar

पीएम मोदी ने आईआईटी भुवनेश्वर का किया उद्घाटन, राज्य को दी 14,500 करोड़ की सौगात

Mon, 24 Dec 2018 02:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरागुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरागुल Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 24 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi and Naveen Patnaik inaugurated the campus of IIT Bhubaneswar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग, उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का हमारा संकल्प आज एक और अहम पड़ाव पर पहुंचा है। थोड़ी देर पहले 14 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।

विज्ञापन


पीएम ने कहा, 'पूर्वी भारत को पाइप से गैस पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना तेज़ गति से चल रही है। इसी के तहत आज जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धामरा पाइपलाइन प्रोजेक्ट के बोकारो-आंगुल सेक्शन का शिलान्यास आज किया गया है। साधनों-संसाधनों का विकास तब तक अपूर्ण है जब तक सांस्कृतिक विकास का आयाम उससे नहीं जुड़ता। देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली पायका क्रांति के 200 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी आज जारी किया गया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पायका के नायकों को सम्मान देने के साथ-साथ ओडिशा की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने लाने का काम भी किया जा रहा है। कटक जिले के ललितगिरी में आर्कियोलॉजी म्यूज़ियम का उद्घाटन भी आज किया गया है। केंद्र सरकार ओडिशा के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित है। ओडिशा के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर जन-जन के विकास के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये काम निरंतर जारी रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल के पारादीप-हैदराबाद पाइपलाइन परियोजना और गेल (इंडिया) के बोकारो-अंगुल क्षेत्र की जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो धमरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) का भी शिलान्यास किया। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में आईओसीएल और गेल इंडिया के अधिकारियों ने देते हुए कहा था कि ये परियोजनाएं दो साल में पूरी होंगी। ये दोनों परियोजनाएं 7,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed