फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addressing a rally in Panaji

मोदी का केजरी पर निशाना, वोट काटने वाले लोकतंत्र के जेबकतरे

Sat, 28 Jan 2017 09:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jan 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi addressing a rally in Panaji
modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष को विकास के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने की की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि  विपक्षी दलों को विकास के नारे पर चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन वे बजट और चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाने जैसे छोटे मामले उठाने में लगे हैं।

विज्ञापन


गोवा की राजधानी पणजी में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि विपक्षी दल सरकार की आलोचना करने और बजट तारीख को आगे बढ़ाने की मांग करने में रात-दिन लगे हुए हैं। वह इस काम के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से बजट तैयार करने से भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि इन पार्टियों ने आने वाले चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है। 
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि  बजट 1 फरवरी को पेश होगा लेकिन विपक्षी दलों ने अभी से ग्राफ बनाना शुरू कर दिया है। जबकि उन्हें मालूम भी नहीं है कि बजट प्रावधानों में क्या है। उन्होंने गोवा के मतदाताओं से भाजपा को  खासे बहुमत से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्य के विकास और स्थिरता के लिए गोवा में भाजपा को जिताने को कहा। गोवा में 4 फरवरी को चुनाव होंगे। उन्होंने गोवा और पंजाब में एक ही दिन में चुनाव पर की जा रही आपत्ति पर भी सवाल उठाए। पीएम ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट काटने वाले लोग लोकतंत्र के जेबकतरे हैं। वोट काटने वाले लोग किसी का भला नहीं करते हैं।


 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed