फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addresses the gathering at Gorakhnath temple in Gorakhpur uttar pradesh

बोले पीएम मोदी, क्या मेरे बीमार यूपी के भाई बहनों के लिए एम्स नहीं होना चाहिए?

Fri, 22 Jul 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi addresses the gathering at Gorakhnath temple in Gorakhpur uttar pradesh
narendra modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) और फर्टिलाइजर प्लांट की आधारशिला रख दी। इसके बाद पीएम मोदी रैली को संबोधित करने के लिए गए। यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी से की। उन्होंने कहा 'मैं सबसे पहले आप सभी का अभिनंदन करना चाहता हूं। अगर कोई कहता है कि 26 साल से बंद पड़ा कारखान मेरी वजह से हुआ तो वह गलत है, अगर यह कारखाना 26  साल बाद शुरू करने का क्रेडिट किसी को जाता है तो वो जनता जनार्दन को जाता है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरब और पश्चिम भारत के विकास के दो पहिए है और दिल्ली में अब काम करने वाली सरकार है। हमारी सरकार ने बंद पड़े कल कारखानों को शुरू करने का फैसला किया है। पीएम ने कहा कि दूसरी हरित क्रांति पूर्वी भारत में होगी। पीएम ने कहा कि देश का कारखाने बंद रहे और विदेश से खाद मंगवाए जाते रहे।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आज किसानों के लिए यूरिया की कमी नहीं है। पीएम ने कहा कि हमारे सांसदों ने दिन रात मेहनत कर काम किया। पीएम मोदी ने कहा कि अब यूरिया की कालाबाजारी नहीं होती है। पीएम ने कहा कि अगर सब्जी के दाम बढ़ जाए तो लोग सरकार की आलोचना करते हैं लेकिन किसी को किसानों की याद नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने रैली में मौजूद लोगों अपने विख्यात अंदाज में पूछा कि ' किसानों को सही कीमत मिलनी चाहिए की नही?' प्रधानमंत्री फसल बीमा का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इससे किसानों को लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज गन्ना किसानों का बकाया सिर्फ 175 करोड़ रुपए बाकी रह गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में यूरिया के दाम कम हुआ है।

गोरखपुर के लिए घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां पाइपलाइन से घरेलू गैस पहुंचाया जाएगा।  पीएम ने कहा कि अगर चीनी के दाम कम होंगे तो इससे किसानों को लाभ होगा इसलिए हमने गन्ने से इथनॉल बनाने की शुरुआत की है। पीएम ने कहा कि क्या एम्स दिल्ली वालों के लिए ही होना चाहिए? क्या मेरे बीमार यूपी के भाई बहनों के लिए एम्स नहीं होना चाहिए?

रैली स्थल पर मची भगदड़

PM Narendra Modi addresses the gathering at Gorakhnath temple in Gorakhpur uttar pradesh
मंदिर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी - फोटो : ANI

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने ढाई दशक से बंद खाद कारखाने का जहां शिलान्यास किया वहीं बहुप्रतीक्षित एम्स की भी आधारशिला भी रखी  मिशन 2017 के लिए भी प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी गोरक्षनाथ मंदिर में महंथ अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।

इसी दौरान आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें महंथ अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने को मिला यह उनका सौभाग्य है। पीएम मोदी ने कहा कि वे सभी के प्रेरणास्रोत हैं। मोदी ने कहा कि यह धरती विशेष है।

यहां गौतम बुद्ध, महावीर या कबीर उन सभी का यहां ना तोड़ा जा सकने वाला बंधन है। उन्होंने कहा कि संत साधु भारत को आधुनिक बनाने में सहयोग कर सकते हैं और कई लोग इसे कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी को संतो ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया

यहां संबोधित करने के बाद पीएम मोदी रैली स्थल के लिए रवाना हो गए थे । मंदिर में उन्होंने 25 मिनट तक संतो को संबोधित किया।

वहीं खबर है कि पीएम मोदी के रैली स्थल पर भगदड़ मचने से 1 दर्जन लोग घायल हो गए हैं साथ ही कई लोगों को जूते चप्पल भी छूट गए हैं। यहां मीडिया के लिए बनाई गई दीर्घा में 100 से अधिक लोग घुस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed