फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi addresses people in Brussels

आतंकवाद पर न झुका है और न झुकेगा भारत: पीएम मोदी

Thu, 31 Mar 2016 08:08 AM IST
एजेंसी / ब्रसेल्स
एजेंसी / ब्रसेल्स Updated Thu, 31 Mar 2016 08:08 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi addresses people  in Brussels
pm modi - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार देर रात को ब्रसेल्स की धरती से हजारों भारतीयों को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भारत 40 साल से आतंकवाद से परेशान है।

विज्ञापन


यह भी कि अच्छा आतंकवाद या बुरा आतंकवाद कुछ नहीं होता है। भारत ने युद्ध में जितने जवान नहीं गंवाए उससे कहीं ज्यादा जवान आतंकी घटनाओं में शहीद हुए हैं। भारत हमेशा चीख-चीखकर आतंकवाद के बारे में दुनिया को आगाह करता रहा, तो दुनिया ने कहा यह आतंकवाद नहीं लॉ एंड आर्डर की समस्या है।
विज्ञापन


जब दुनिया के पैरों तले से धरती हिलने लगी तो तब दुनिया ने आतंकवाद पर भारत की चिंता को माना। 9/11 हमले के बाद दुनिया ने माना कि आतंकवाद बड़ी चुनौती है। पीएम ने कड़े शब्दों में कहा, कि भारत आतंकवाद के आगे न कभी झुका है और न कभी झुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता। पिछले दिनों दिल्ली में सूफी सम्मेलन के दौरान इस्लामी विद्वानों ने कहा कि आतंकवादी जिस इस्लाम की बात करते हैं, वह इस्लाम नहीं है। 

पीएम ने कहा कि सिर्फ बम, बंदूक और पिस्तौल से आतंकवाद को समाप्त नहीं कर सकते। इसके लिए समाज में एक माहौल पैदा करना होगा, जिससे लोग जागरूक हो सकें। आतंकवाद नए युग की नई चुनौती है।

संयुक्त राष्ट्र पर भी निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विश्व का बड़ा संगठन संयुक्त राष्ट्र भी आतंकवाद की सही परिभाषा आज तक तय नहीं कर पाया। कौन आतंकी है और कौन आतंकी संगठनों को वित्त मुहैया करा रहा है।

वह आज भी नहीं जान पाया। उसे नहीं पता कि आतंकवाद से कैसे निपटा जाय। अगर समय रहते संयुक्त राष्ट्र नहीं चेता तो उसे आप्रासंगिक होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक संकट के इस दौर में दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत की अर्थव्यवस्था में विकास नसीब से नहीं, भारत के लोगों की वजह से हुआ है।


पुरानी कांग्रेस सरकारों पर भी बोला हमला
पुरानी कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां पहले अमीरों की सरकार में सिर्फ अमीरों को ही गैस सिलेंडर मिलते थे। पिछले दो साल से हमने गरीबों को सबसे ज्यादा गैस सिलेंडर दिए हैं। 90 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed