फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi address to the nation seven times in 2020 and second time in 2021

संबोधन: पीएम मोदी ने 2020 में 7 बार दिया था देश को संदेश, 2021 में यह दूसरी बार

Mon, 07 Jun 2021 07:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 07 Jun 2021 07:10 PM IST
सार

पीएम मोदी कोरोना काल में अब तक कुल 9 बार देश को संबोधित कर चुके हैं। इनमें 7 बार उन्होंने साल 2020 के दौरान राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। वहीं, 2021 में उन्होंने दूसरी बार देश को संबोधित किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi address to the nation seven times in 2020 and second time in 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों को ढांढस बंधाया। साथ ही, कोरोना वॉरियर्स के हौसला की तारीफ की। बता दें कि पीएम मोदी कोरोना काल में अब तक कुल 9 बार देश को संबोधित कर चुके हैं। इनमें 7 बार उन्होंने साल 2020 के दौरान राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। वहीं, 2021 में उन्होंने दूसरी बार देश को संबोधित किया। इस रिपोर्ट में हम पीएम मोदी के हर संबोधन को सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं। 
विज्ञापन

19 मार्च को पीएम मोदी का पहला संबोधन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में पहला संबोधन 19 मार्च 2020 को दिया था। उस दौरान उन्होंने 29 मिनट का भाषण दिया था। पीएम मोदी ने 22 मार्च 2020 यानी रविवार को जनता कर्फ्यू का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 मार्च 2020 को किया लॉकडाउन का एलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में 24 मार्च 2020 को दूसरी बार देश को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया। साथ ही, देश की आम जनता से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की थी। 

विज्ञापन

3 अप्रैल को तीसरा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2020 के दौरान तीसरी बार 3 अप्रैल को जनता से रूबरू हुए थे। उस दौरान उन्होंने 12 मिनट का भाषण दिया था और लोगों से 9 अप्रैल को ठीक रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद रखने की अपील की थी। 

14 अप्रैल को चौथा भाषण

देश में पहले लॉकडाउन के 21 दिन पूरे होने से पहले 14 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देश को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने 25 मिनट तक लोगों से बातचीत की और 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया। 

12 मई को पांचवां संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को कोरोना काल में देश को पांचवीं बार संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने 33 मिनट का भाषण दिया। साथ ही, आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया। 

30 जून को छठवां संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून 2020 को एक बार फिर आम जनता से रूबरू हुए। उस दौरान उन्होंने 17 मिनट के भाषण में अन्न योजना नवंबर 2020 तक बढ़ाने का एलान किया। साथ ही, देश को अनलॉक करने के बारे में भी जानकारी दी। 

20 अक्टूबर को सातवां संदेश

20 अक्टूबर 2020 को पीएम मोदी ने सातवीं बार देश को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक किया। साथ ही, कहा कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

अप्रैल 2021 में दिया आठवां भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2021 में 20 अप्रैल को जनता से रूबरू हुए। कोरोना काल में यह उनका कुल आठवां, लेकिन साल 2021 का पहला राष्ट्र के नाम संबोधन था। उस दौरान 19 मिनट के भाषण में उन्होंने राज्यों से कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है। सरकारें इसे आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें।

7 जून को नौवां संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्र के नाम नौवां संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज ये फैसला लिया गया है कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25% काम था, उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था दो हफ्ते में लागू की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारी कर लेगी। संयोग है कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75% हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed