Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi wishes countrymen a Happy Diwali: Tells with whom will he light the lamps, Deepawali 2027

'क्रम जारी रहेगा...': प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, इस बार भी जवानों से मिलेंगे

Sat, 07 Nov 2026 05:07 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 07 Nov 2026 05:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीपों के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा- दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने आगे कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है।

विज्ञापन
PM Modi wishes countrymen a Happy Diwali: Tells with whom will he light the lamps, Deepawali 2027
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा- दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने आगे कहा- प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दिपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।
विज्ञापन


किनके बीच दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में आगे कहा- मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावाली मनाता हूं। हर वर्ष आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन में की पूजा-अर्चना
इससे पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया। दोनों नेताओं ने इस मौके पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान की तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: दीपावली 2026: उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक; देखें तस्वीरें
 

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी
अयोध्या दीपोत्सव 2026 शनिवार को आयोजित हुआ। यह भव्य रोशनी के त्योहार की 10वीं वर्षगांठ है। आयोजकों का लक्ष्य 56 घाटों पर दीये जलाना है। इनमें राम की पैड़ी और सरयू नदी के किनारे मुख्य केंद्र शामिल हैं। आयोजक 30 से 33 लाख मिट्टी के दीये जलाने का लक्ष्य रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed