{"_id":"68fb160e9bbc274bab08dca5","slug":"pm-modi-wishes-chhath-pooja-to-bihar-people-appeal-to-share-devotional-songs-with-him-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं, लोगों से पूजा से जुड़े गीत साझा करने की अपील की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं, लोगों से पूजा से जुड़े गीत साझा करने की अपील की
Fri, 24 Oct 2025 11:30 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:30 AM IST
सार
25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान के बाद व्रती व्रत का संकल्प लेते हैं। छठ के दूसरे दिन खरना होता है, जब व्रती पूरा दिन निर्जला उपवास रखते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से एक विशेष अपील करते हुए कहा कि लोग छठी मइया से जुड़े गीत सोशल मीडिया पर उनके साथ साझा करें। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि वे साझा किए गए कुछ गीतों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।
पीएम मोदी ने की लोगों से खास अपील
बिहार समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों छठ महापूर्व की धूम है और लोग पूरे भक्ति भाव से इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। छठ महापर्व पर छठी मइया के गीत इस पर्व की दिव्यता को बढ़ाते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों से छठ के गीत साझा करने की अपील की और ये भी कहा कि वे इन गीतों को देशवासियों के साथ साझा करेंगे। इस साल छठ महापूर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
तीन दिनों तक मनाया जाता है छठ महापर्व
25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान के बाद व्रती व्रत का संकल्प लेते हैं। छठ के दूसरे दिन खरना या लोहंडा होता है, जब व्रती पूरा दिन निर्जला उपवास रखते हैं। छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती घाटों पर जाकर जल, दूध और प्रसाद के साथ डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है और भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। छठ के तीसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- PM Modi: 'क्या ये सच नहीं कि कर्पूरी ठाकुर को आरएसएस-जनसंघ ने सबसे ज्यादा गालियां दीं', कांग्रेस का तीखा तंज
प्रधानमंत्री ने ये खास अपील ऐसे समय की है, जब वे आज बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बिहार चुनाव के लिए प्रचार का आगाज भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें।…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2025
विज्ञापन
पीएम मोदी ने की लोगों से खास अपील
बिहार समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों छठ महापूर्व की धूम है और लोग पूरे भक्ति भाव से इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। छठ महापर्व पर छठी मइया के गीत इस पर्व की दिव्यता को बढ़ाते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों से छठ के गीत साझा करने की अपील की और ये भी कहा कि वे इन गीतों को देशवासियों के साथ साझा करेंगे। इस साल छठ महापूर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
तीन दिनों तक मनाया जाता है छठ महापर्व
25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान के बाद व्रती व्रत का संकल्प लेते हैं। छठ के दूसरे दिन खरना या लोहंडा होता है, जब व्रती पूरा दिन निर्जला उपवास रखते हैं। छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती घाटों पर जाकर जल, दूध और प्रसाद के साथ डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है और भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। छठ के तीसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- PM Modi: 'क्या ये सच नहीं कि कर्पूरी ठाकुर को आरएसएस-जनसंघ ने सबसे ज्यादा गालियां दीं', कांग्रेस का तीखा तंज
प्रधानमंत्री ने ये खास अपील ऐसे समय की है, जब वे आज बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बिहार चुनाव के लिए प्रचार का आगाज भी करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
