फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi wished Basant Panchami, Amit Shah said - May Mother Saraswati bring happiness in everyone's life

Basant Panchami: PM मोदी ने दी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- सबके जीवन में खुशियां लाएं मां सरस्वती

Sun, 02 Feb 2025 10:52 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Feb 2025 10:52 AM IST
सार

आज देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं हैं।

विज्ञापन
PM Modi wished Basant Panchami, Amit Shah said - May Mother Saraswati bring happiness in everyone's life
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

आज देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने भी लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि समस्त देशवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती सभी के जीवन में खुशियां व समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि समस्त देशवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस उत्साह और आनंद के पर्व पर ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती सभी के जीवन में हर्ष-उल्लास और खुशियां लाएं।



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विद्या, बुद्धि व ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की साधना और प्रकृति-प्रेम को समर्पित पावन पर्व वसंत पंचमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां सरस्वती जी आप सभी के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। जय मां शारदे।



पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संस्कृत के श्लोक के साथ लिखा कि आप सभी को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। चेतना, बुद्धि व विवेक की देवीं मां सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें व समस्त जगत का कल्याण करें यही मेरी कामना है।




वसंत पंचमी को भारत में 'सरस्वती पूजा' के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व की खास रौनक बनारस के घाट और पतंगों से भरे गुजरात में देखने को मिलती हैं, यहां सभी धार्मिक स्थानों पर सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन किया जाता है। वहीं ज्योतिषियों की मानें तो इस बार वसंत पंचमी पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शिव सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। ये योग पूजन के लिए बेहद कल्याणकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed