फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will not give explanation on Demonetisation: Jaitley

जेटली बोले, नोटबंदी पर सदन में जवाब नहीं देंगे पीएम मोदी

Thu, 17 Nov 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will not give explanation on Demonetisation: Jaitley
जेटली - फोटो : Getty

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नोटबंदी के फैसले को वापस लिए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा है कि पुराने नोटों के बदले नए नोट प्राप्त करने के लिए जो 4500 रुपये की सीमा तय की गई थी, उसका दुरूपयोग हो रहा था।

विज्ञापन


इसलिए यह सीमा घटायी गई है। नोटबंदी की जानकारी  चुनिंदा लोगों के लिए लीक किए जाने के आरोप को गलत बताते हुए जेटली ने  संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को भी नकार दिया। उन्होंने भरोसा  दिलाया है कि कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में जेटली बोले की सदन में पीएम मोदी क्‍यों जवाब देंगे जब मैं मौजूद हूं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में नकदी है और  एटीएम मशीनों में युद्ध स्तर पर बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22500 एटीएम को रिकेलिब्रेट किया जा चुका है और शेष पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों में सभी एटीएम में पैसा होगा और लोगों की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। बैंकों में तेजी से करेंसी पहुंच रही है। जेटली ने कहा कि पिछले सात दिनों के दौरान बैंकों ने बढ़िया काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed