फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reached Samarkand, will participate in SCO summit tomorrow

SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समरकंद पहुंचे, रूस और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Thu, 15 Sep 2022 11:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Sep 2022 11:04 PM IST
सार

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा का विवरण साझा किया। क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। वे समरकंद में एससीओ के प्रमुखों की 22 वीं शिखर बैठक में भाग लेंगे। शुक्रवार को वे इसे संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi reached Samarkand, will participate in SCO summit tomorrow
पीएम मोदी पहुंचे समरकंद। - फोटो : ANI

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए पीएम मोदी उज्बेकिस्तान पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये शिखर सम्मेलन एससीओ की गतिविधियों की समीक्षा करने और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर होगा। समरकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।  

विज्ञापन


दो साल बाद पहली बार एससीओ के शिखर सम्मेलन में नेताओं की व्यक्तिगत रूप से मौजूदगी दिखेगी। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। पुतिन और उज्बेक राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव सहित अन्य नेताओं से पीएम मोदी की बातचीत होगी। हालांकि, चीन के राष्ट्रपति शी के साथ उनकी संभावित द्विपक्षीय बैठक की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए समरकंद पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत उनके उज्बेक समकक्ष अब्दुल्ला एरिपोव, मंत्रियों और समरकंद क्षेत्र के गवर्नर और अन्य अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा का विवरण साझा किया था। क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। वे समरकंद में एससीओ के प्रमुखों की 22 वीं शिखर बैठक में भाग लेंगे। शुक्रवार को वे इसे संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन में आमतौर पर दो सत्र होते हैं। एक सीमित सत्र केवल एससीओ सदस्य राज्यों के लिए और दूसरा विस्तारित सत्र पर्यवेक्षकों और विशेष आमंत्रितों के लिए होगा। 

क्वात्रा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि एससीओ शिखर सम्मेलन में सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा एससीओ के सुधार और विस्तार, सुरक्षा की स्थिति, क्षेत्रीय सहयोग और कनेक्टिविटी मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। 

इंडिया क्लब ने पीएम के लिए भेजा उपहार
ताशकंद स्थित इंडिया क्लब के भारतीय समुदाय के एक समूह ने उज्बेकिस्तान में भारतीय राजदूत के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक उपहार भेजा है। इसमें पीएम मोदी के सम्मान के तौर पर उज्बेक वॉल कारपेट पर उनकी तस्वीर बनी हुई है। 
 


पीएम ने रवानगी के पहले कही यह बात

उज्बेकिस्तान रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार दोपहर एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि वे एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर समरकंद जा रहे हैं। उज्बेकिस्तान की अध्यक्षता में एससीओ की इस बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए कई निर्णय लिए जाने की संभावना है। मैं समरकंद में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं। पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के विस्तार और संगठन के भीतर बहुआयामी और परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 
 

पीएम मोदी ने दी बधाई
अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में एक बार फिर से जोआओ लौरेंको को चुना गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जोआओ लौरेंको को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed