फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will lay the foundation stone of various projects worth Rs 5800 crore today

PM Modi: पीएम मोदी ने 5800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, वैज्ञानिक प्रगति एक्सपो का भी किया उद्घाटन

Thu, 11 May 2023 01:43 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 11 May 2023 01:43 PM IST
सार

इस कार्यक्रम में जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (एलआईजीओ-इंडिया), होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, जतनी, ओडिशा और टाटा मेमोरियल अस्पताल के मुंबई का प्लैटिनम जुबली ब्लॉक शामिल हैं।

विज्ञापन
PM Modi will lay the foundation stone of various projects worth Rs 5800 crore today
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित 5,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सशक्तिकरण के स्रोत के रूप में और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए किया है। चाहे जनधन, आधार और मोबाइल की तिकड़ी हो कोविन पोर्टल हो या किसानों के लिए डिजिटल बाजार हो उनकी सरकार ने प्रौद्योगिकी को ‘समावेश के एजेंट’ के तौर पर इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, इस आयोजन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत होगी। उत्सव समारोह 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ के मुताबिक देश में वैज्ञानिक संस्थानों को मजबूत करना प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस दौरान जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (एलआईजीओ-इंडिया), होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, जतनी, ओडिशा और टाटा मेमोरियल अस्पताल के मुंबई का प्लैटिनम जुबली ब्लॉक शामिल हैं

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री हाल के दिनों में भारत में की गई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने वाले एक्सपो का उद्घाटन भी किया। वह इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को सम्मानित करने के लिए की थी। 

18 को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का उद्घाटन करेंगे मोदी
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई यानी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे। प्रगति मैदान के हॉल नंबर दो और तीन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दर्शकों को देशभर के संग्रहालयों की सांस्कृतिक विरासत को जानने का मौका भी मिलेगा। 


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का आयोजन 18 से 20 मई तक किया जाएगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के दूसरे चरण में इसका आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed