फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will launch projects in Puducherry today

पीएम मोदी आज पुडुचेरी में, करेंगे जनसभा, कई परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

Thu, 25 Feb 2021 04:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 Feb 2021 04:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will launch projects in Puducherry today
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पुडुचेरी में कई जन कल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और कुछ का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह भाजपा की जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम का दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है जब पुडुचेरी में सियासी संकट के बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


पुडुचेरी के भाजपा प्रमुख स्वामीनाथन ने बताया कि मोदी का हेलिकॉप्टर सुबह 10:30 बजे पुडुचेरी में उतरेगा। इसके बाद वह जेआईपीएमईआर जाएंगे जहां केंद्र सरकार के एक आयोजन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह जनसभा में पहुंचेंगे। पिछले तीन साल में यह केंद्र शासित राज्य में मोदी का दूसरा दौरा होगा।
विज्ञापन


इससे पहले वह 2018 में पुडुचेरी गए थे। पीएम मोदी का यह दौरा इस लिए भी अहम है कि 2016 से राज्य में कांग्रेस शासन वाली वी नारायणसामी सरकार बीते सोमवार को अल्पमत में जाने के बाद गिर गई। सीएम वी नारायणसामी का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुडुचेरी शिक्षा विभाग ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए, ट्रैफिक में कोई समस्या न हो इसके मद्देनजर सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। 

पुडुचेरी में सियासी संकट
बता दें कि पिछले काफी दिनों से पुडुचेरी में राजनीतिक संकट जारी है। केंद्र सुरकार ने बुधवार को पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। बीते दिनों कांग्रेस की सरकार गिर जाने के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस हफ्ते की शुरुआत में विश्वास मत हासिल न कर पाने के कारण कांग्रेस की नारायणसामी सरकार गिर गई थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानसभा में विश्वासमत गंवाने के एक दिन बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा 22 फरवरी से स्वीकार कर लिया है। पुडुचेरी की उपराज्यपाल के राजनिवास द्वारा अधिसूचना की एक प्रति मीडिया को उपलब्ध कराई गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed