{"_id":"5fe488df8ebc3e3eb07fb7ba","slug":"pm-modi-will-inaugurate-kochi-mangalore-gail-pipeline-on-january-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि-मंगलूरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को कल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि-मंगलूरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को कल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Mon, 04 Jan 2021 03:53 AM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 04 Jan 2021 03:53 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोच्चि-मंगलूरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को कहा कि ‘एक देश, एक गैस ग्रिड’ की दिशा में यह मील का पत्थर होगा। 450 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण गेल (इंडिया) लिमिटेड ने किया है।
विज्ञापन
पीएमओ ने एक बयान में कहा कि इस पाइपलाइन की प्रतिदिन की परिवहन क्षमता 12 मिलियन टन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है और कोच्चि से मंगलूरू तक प्राकृतिक गैस लिक्विडफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) रिगैसीफिकेशन टर्मिनल के जरिये ले जाई जाएगी।
विज्ञापन
यह पाइपलाइन एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलपपुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड़ जिलों से गुजरेगी। इस प्रोजेक्ट पर 3000 करोड़ रुपये की लागत आई है और इससे 12 लाख मानव दिवस का रोजगार उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन