{"_id":"604a8aaa280b7235f571b1af","slug":"pm-modi-will-inaugurate-amrit-mahotsav-of-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: पीएम आज स्वतंत्रता मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: पीएम आज स्वतंत्रता मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी
Fri, 12 Mar 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव से जुडे़ कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। पीएम अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से स्वतंत्रता मार्च या पदयात्रा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह पदयात्रा साबरमती आश्रम से नवसारी में दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों के साथ शुरू होगी।
विज्ञापन
241 मील की यह यात्रा 25 दिन में 5 अप्रैल को समाप्त होगी। दांडी के रास्ते में विभिन्न समूहों के लोग पदयात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 75 किलोमीटर की पदयात्रा के पहले चरण का नेतृत्व करेंगे। ये कार्यक्रम 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पहले आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी इस मौके पर सांस्कृतिक और डिजिटल पहल की भी शुरुआत करेंगे और साबरमती आश्रम में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शुक्रवार को ऐसे ही कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन