फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi will hold meetings on condition of covid 19 today

कोरोना से लड़ाई : प्रधानमंत्री मोदी आज कोविड-19 की स्थिति पर करेंगे तीन अहम बैठकें

Fri, 23 Apr 2021 12:37 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Apr 2021 12:37 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री देश के अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं से बातचीत करेंगे
  • प्रधानमंत्री की पहली बैठक सुबह नौ बजे होगी जो आंतरिक होगी
  • बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए

विज्ञापन
pm modi will hold meetings on condition of covid 19 today
प्रधानमंत्री मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के अलावा देश के अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं सहित कुल तीन महत्वपूर्ण बैठकें कर महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की पहली बैठक सुबह नौ बजे होगी जो आंतरिक होगी। इसमें कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की दिन की दूसरी बैठक सुबह 10 बजे होगी, जिसमें वह कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे और महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न 12.30 बजे देश के अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया था कि इन बैठकों के मद्देनजर उन्होंने पश्चिम बंगाल का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। अब वह डिजीटल माध्यम से चुनावी राज्य के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की यह बैठकें ऐसे समय हो रही है जब देश में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है और कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए
देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,59,30,965 हो गयी। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,14,835 मामले आए जबकि 2104 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,84,657 हो गई है। लगातार 43 वें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ी है और यह 22,91,428 हो गयी है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 84.46 प्रतिशत हो गयी है।

संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 1,34,54,880 हो गयी है। मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2104 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 568 मरीज महाराष्ट्र के, 249 मरीज दिल्ली के, 193 छत्तीसगढ़ के, 187 उत्तर प्रदेश के, 125 गुजरात के और 116 मरीज कर्नाटक के थे।


देश में अब तक 1,84,657 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 61,911 मरीजों की, कर्नाटक में 13,762 मरीजों की, तमिलनाडु में 13,258, दिल्ली में 12,887, पश्चिम बंगाल में 10,710, उत्तर प्रदेश में 10,346, पंजाब में 8,114 और आंध्र प्रदेश में 7510 मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed