ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- यहां से विश्व में पारंपरिक चिकित्सा के युग की शुरुआत होगी
पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कई देशों के प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शामिल हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का आभार भी जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस गेब्रेयसस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ केंद्र की आधारशिला रखी। इस दौरान मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा के विभिन्न लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केंद्र अगले 25 वर्षों में दुनिया में पारंपरिक चिकित्सा के युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने मोटे अनाज को महत्व देने संबंधी भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करने और 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का धन्यवाद व्यक्त किया।
साथ ही, इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने गुजराती में जनता का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का विशेष रूप से आभारी हूं। उन्होंने भारत की प्रशंसा में जो शब्द बोले हैं, मैं हर भारतीय की तरफ़ से उनका धन्यवाद करता हूं। डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन कार्यक्रम और सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट द्वारा किया जा रहा है।
'विश्व में पारंपरिक चिकित्सा के युग की शुरुआत होगी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि यहां डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र (जीसीटीएम) की स्थापना से विश्व में पारंपरिक चिकित्सा के युग की शुरुआत होगी। जामनगर में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना, जीवन के सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। लेकिन, वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। वेलनेस का हमारा जीवन में क्या महत्व है, इसका अनुभव हमने कोविड महामारी के दौरान महसूस किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग प्रचलित हो रहा है और दुनियाभर में लोगों का मानसिक तनाव कम करने में, मन शरीर, चेतना में संतुलन कायम करने में योग मदद कर रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि योग का विस्तार करने में यह नया संस्थान अहम भूमिका निभाएं, यह बहुत आवश्यक है।
'भारत की भावना वसुधैव कुटुम्बकम'
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम भारतीय वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे संतु निरामया की भावना का पालन करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि भारत के दर्शन में पूरी दुनिया को एक ही परिवार माना गया है और ये परिवार हमेशा निरोग रहे।
डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सीधे संतुलित आहार से जुड़ा है। हमारे पूर्वज यह मानते थे कि किसी भी रोग का आधा उपचार संतुलित आहार में छिपा होता है। हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्वतियां इन जानकारियों से भरी हुई हैं कि किस मौसम में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए।
पीएम मोदी ने डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घाटन किया। वे इस कार्यक्रम में कुछ देर पहले ही पहुंच गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का विशेष रूप से आभारी हूं। उन्होंने भारत की प्रशंसा में जो शब्द बोले हैं, मैं हर भारतीय की तरफ़ से उनका धन्यवाद करता हूं।
इस दौरान समारोह में विशेष रूप से मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ, सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। वहीं, आयुष मंत्रालय और गुजरात सरकार ने भारत में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में दो प्रासंगिक विकासों पर चर्चा करने के लिए एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भारत में पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र की स्थापना मानवता के सामने सबसे कठिन समय में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिबद्धता की उल्लेखनीय पूर्ति है। कोविड का मुश्किल दौर भी हमें रोक नहीं पाया।
भूटान, नेपाल और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हुईं शामिल
भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पारंपरिक चिकित्सा का ये वैश्विक केंद्र साक्ष्य आधारित अनुसंधान और पारंपरिक चिकित्सा के मानकों के लिए वैश्विक केंद्र बनेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने भारतीय गुरुओं का जताया आभार
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉक्टर टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने इस मौके पर गुजराती में जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि 'डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन' कोई संयोग नहीं है। मेरे भारतीय शिक्षकों ने मुझे पारंपरिक दवाओं के बारे में अच्छी तरह से सिखाया और मैं उनका बहुत आभारी हूं।
#WATCH | WHO Director-General Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus greets the public in Gujarati during the inaugural ceremony of the WHO-Global Centre for Traditional Medicine in Jamnagar. pic.twitter.com/Mexd6RUXLw
— ANI (@ANI) April 19, 2022
अत्याधुनिक डेयरी परिसर का पीएम ने किया उद्घाटन
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे के दूसरे दिन बनासकांठा पहुंचे। यहां उन्होंने बनास डेयरी संकुल में अत्याधुनिक डेयरी परिसर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बनास डेयरी में विकास का पहल किसानों को सशक्त बनाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम यहां अनुभव कर सकते हैं कि कैसे सहकारी आंदोलन आत्मानिर्भर भारत अभियान को ताकत दे सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि बनास डेयरी संकुल, चीज और व्हे प्लांट, इन दोनों का डेयरी सेक्टर के विस्तार में अहम योगदान है। बनास डेयरी ने ये भी सिद्ध किया है कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकता है।
डेयरी सेक्टर से जुड़ी जो जानकारियां दी गईं उससे मैं प्रभावित: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 1-2 घंटों में मैं यहां अलग-अलग जगहों पर गया और डेयरी सेक्टर से जुड़ी सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों और पशु पालन बहनों से मेरी विस्तार से बात हुई। इस पूरे समय के दौरान मुझे जो जानकारियां दी गईं उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में गांव की अर्थव्यवस्थाओं को, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण को कैसे बल दिया जा सकता है, सहकार कैसे आत्मनिर्भर भारत के अभियान को ताकत दे सकता है, ये सब कुछ यहां अनुभव किया जा सकता है।
बनास डेयरी ने किसानों को सामर्थ्य बना दिया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आलू और दूध का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन बनास डेयरी ने ये रिश्ता भी जोड़ दिया। दूध, दही,छाछ, पनीर, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पेटीज जैसे उत्पादों को भी बनास डेयरी ने किसानों का सामर्थ्य बना दिया है। ये भारत के लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में भी एक अच्छा कदम है।
गुजरात में विकास हर गुजराती को गर्व से भर देता है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात आज सफलता की जिस ऊंचाई पर है, विकास की जिस ऊंचाई पर है वो हर गुजराती को गर्व से भर देता है। इसका अनुभव मैंने कल गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में किया। गुजरात के बच्चों के भविष्य को, हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवारने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एक ताकत बन रहा है।
एक बायो-CNG प्लांट और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास
पीएम मोदी ने कहा कि यहां एक बायो-CNG प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है। गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं। पीएम ने कहा कि गोबरधन के माध्यम से इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है, पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है और गोबर से बायो-CNG और बिजली जैसे उत्पाद तैयार हो रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में जो जैविक खाद मिलती है, उससे किसानों को बहुत मदद मिल रही है।
पीएम मोदी ने नए डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बनासकांठा जिले में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से के नए डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। बनासकांठा जिले के दियोदर में नया डेयरी परिसर एक ग्रीनफील्ड परियोजना है। यह लगभग 30 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण को सक्षम करेगा, लगभग 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन संघनित दूध और 6 टन चॉकलेट प्रतिदिन का उत्पादन करेगा। दियोदर में आलू प्रसंस्करण संयंत्र विभिन्न प्रकार के प्रसंस्कृत आलू उत्पादों जैसे फ्रेंच फ्राइज, आलू के चिप्स, आलू टिक्की, पैटी आदि का उत्पादन करेगा, जिनमें से कई अन्य देशों को निर्यात किए जाएंगे।
जाम साहेब से की मुलाकात
पीएम मोदी ने जामनगर के जाम साहेब शत्रुशल्य सिंह से मंगलवार को मुलाकात की। तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर बताया कि कई पुरानी यादों पर इस दौरान बात हुई। पीएम ने कहा- जाम साहेब परिवार की साख पूरे विश्व में फैली है, खासतौर पर यूरोप में। वे प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रहे हैं और नवानगर के आखिरी महाराज की उपाधि भी उनके पास थी। पीएम 18 अप्रैल से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं।
पोलैंड राजदूत ने भी किया याद
पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोवस्की ने कहा- पीएम ने उन्हीं जाम साहेब दिग्विजय सिंह जड़ेजा के बेटे से मुलाकात की, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी हमले के बाद पोलैंड के 800 से अधिक बच्चों को शरण दी थी। उन्हें यहीं स्कूल में रख शिक्षा-दीक्षा दी गई। बुराकोवस्की भी इसी स्कूल से पढ़े हैं।
यूएन ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष किया घोषित
पीएम ने डब्ल्यूएचओ केंद्र की आधारशिला रखने के दौरान कहा कि एक समय था जब बुजुर्ग बाजरा की खपत पर जोर देते थे, लेकिन हमने पिछले कुछ वर्षों में इसकी खपत में गिरावट देखी है। संयुक्त राष्ट्र ने हमारे आहार में बाजरे के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के भारत के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया है।
पीएम ने ये लक्ष्य किए निर्धारित...
- डब्ल्यूएचओ केंद्र में सभी पारंपरिक ज्ञान का वैश्विक भंडार होना चाहिए।
- दवाओं के परीक्षण और प्रमाणन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक तय करें।
- पारंपरिक चिकित्सा उत्सव जैसे वार्षिक कार्यक्रमों का आयोजन हो।
- शोध के लिए धन जुटाए केंद्र।
- पीएम ने केंद्र से कुछ विशिष्ट बीमारियों के लिए ‘समग्र उपचार प्रोटोकॉल’ विकसित करने का भी आग्रह किया।