फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi will annaounce Increase in pension to disabled widows and senior citizen 

विकलांगों, वृद्धों, विधवाओं को मिलने वाली पेंशन में होगी बढ़ोतरी, 15 अगस्त को घोषणा कर सकते हैं मोदी

Wed, 18 Jul 2018 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
pm modi will annaounce Increase in pension to disabled widows and senior citizen 

केंद्र सरकार देश भर के वृद्धों, विकलांगों और विधवाओं की पेंशन में इजाफा करने जा रही है। उम्मीद है कि बढ़ी हुई पेंशन की घोषणा 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लालकिले से करेंगे। इस समय देश भर में तीन करोड़ लोगों को यह पेंशन मिल रही है। इसमें बढ़ोत्तरी के लिए 48 हजार करोड़ रुपयों की जरूरत होगी।

विज्ञापन


इस संबंध में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की 24 जुलाई को बैठक है। केंद्र सरकार इंदिरा गांधी वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को नए कलेवर और तेवर के साथ लाना चाहती है। इसलिए सामाजिक आर्थिक जनगणना के आंकड़ों का आधार बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सदस्य राज्यों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं को भी आमंत्रित किया गया है। सभी हिस्सेदारों को बैठक में बुलाने के पीछे सरकार की मंशा एक फार्मूला तैयार करने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में विधवाओं की पेंशन 200 रुपये प्रतिमाह और विकलांगों और वृद्धों और विकलांगों को 300 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। इसको बढ़ाकर पांच सौ रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed