{"_id":"60dd15c78ebc3ec75e618878","slug":"pm-modi-will-address-doctors-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: आज चिकित्सा बिरादरी को संबोधित करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: आज चिकित्सा बिरादरी को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Thu, 01 Jul 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:39 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर देश के चिकित्सा जगत के लोगों को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, भारत को कोरोना से लड़ने में सभी डॉक्टरों के प्रयासों पर गर्व है। आईएमए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर्स समुदाय को संबोधित करूंगा। हर साल एक जुलाई को देशभर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
इसी दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन