फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi urges nation to visit 15 tourist destinations in india till 2022 on independence day

लाल किले से पीएम मोदी की अपील- 2022 तक 15 पर्यटक स्थलों का करें भ्रमण

Thu, 15 Aug 2019 10:48 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 15 Aug 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
pm modi urges nation to visit 15 tourist destinations in india till 2022 on independence day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों से 2022 तक 15 पर्यटन स्थलों पर जाने की बात कही है। प्रधानमंत्री में कहा कि भारत के पर्यटन के सुधार में अभी बहुत गुंजाइश है। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर घरेलू पर्यटन बढ़ता है तो अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के भी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि लोग छुट्टियों के लिए विदेश जाते है, पर क्या हम 2022 तक जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष मनाएंगा भारत में 15 पर्यटन स्थलों पर घुमनें का सोच सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि हमें भारतीय पर्यटन स्थलों पर तब भी जाना चाहिए, अगर वहां होटल या अन्य कोई सुविधा नहीं हो, क्योंकि हमारे पर्यटन स्थलों पर जाने से अपने आप ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि लोग पहले चाहते थे कि उनके पास अच्छा मोबाइल हो पर अब लोगों को ज्यादा डेटा और अच्छी स्पीड चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पर्यटन के सुधार में अभी बहुत गुंजाइश है।


उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब हम अपने निर्यात को बढ़ावा दे और भारत के हर जिले का इसमें योगदान हो। हमें स्थानीय उत्पादों को आकर्षक बनाना चाहिए, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिले। हमारा सिद्धांत जीरो डिफेक्ट,जीरो इफेक्ट होना चाहिए।

मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज व्यापार के लिए भारत की ओर देख रही है। सरकार कीमतों को नियंत्रण में रखने और विकास को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। हमारी अर्थव्यवस्था के मूल मजबूत हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed