फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Ukraine President Zelensky Telephone Talk Russia Ukraine Conflict

PM Modi: पुतिन के बाद पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को किया फोन; रूस से जंग खत्म करने पर चर्चा

Wed, 20 Mar 2024 06:10 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 20 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बात की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से पीएम मोदी ने दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
PM Modi Ukraine President Zelensky Telephone Talk Russia Ukraine Conflict
पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। उन्होंने कहा कि भारत और यूक्रेन के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर व मजबूत बनाने पर विस्तार से बातचीत हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर 'युद्धविराम' और रूस के साथ दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध को खत्म करने का जिक्र करते हुए लिखा, 'शांति के सभी प्रयासों और चल रहे संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करने की दिशा में भारत निरंतर समर्थन करता रहेगा।'
विज्ञापन


रूस और यूक्रेन का संघर्ष खत्म करने के लिए पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया
प्रधानमंंत्री ने जेलेंस्की को भरोसा दिलाया कि भारत जन-केंद्रित दृष्टिकोण से निर्देशित मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। पीएम मोदी और जेलेंस्की की बातचीत के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने और संघर्ष का रास्ता छोड़कर आगे बढ़ने के लिए पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल पहले रूस गए थे पीएम मोदी
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जेलेंस्की और पुतिन दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद दोनों नेताओं ने पीएम मोदी को यूक्रेन और रूस का दौरा करने का न्यौता दिया। बता दें कि लगभग छह साल पहले 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया था।

भारत से मिल रही निरंतर मदद का आभारी है यूक्रेन; जेलेंस्की ने कही यह बात

PM Modi Ukraine President Zelensky Telephone Talk Russia Ukraine Conflict
पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। (फाइल) - फोटो : Twitter
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों को भारत की तरफ से मिल रही निरंतर मानवीय सहायता के लिए आभार प्रकट किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

शांति वार्ता में भारत की मौजूदगी अहम : जेलेंस्की
बातचीत के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि स्विटजरलैंड में होने वाली शांति वार्ता में भारत की मौजूदगी यूक्रेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जेलेंस्की ने कहा, पीएम मोदी से वार्ता में मैंने यूक्रेन की संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता का समर्थन करने, मानवीय मदद भेजने और शांति का फॉर्मूला तय करने के लिए होने वाली बैठकों में भारत के योगदान के लिए आभार जताया। हमने द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर भी बात की। जेलेंस्की ने कहा, हम यूक्रेन के शिक्षण संस्थानों में फिर से भारतीय छात्रों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed