फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit UK next week

अगले हफ्ते ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, तकनीक, शिक्षा और व्यापार पर होगा जोर

Sat, 14 Apr 2018 12:25 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to visit UK next week
pm modi

अगले हफ्ते ब्रिटेन दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन प्रमुख क्षेत्रों - तकनीक, शिक्षा और व्यापार पर अपने समकक्ष थेरेसा मे के साथ चर्चा करेंगे। बता दें कि राष्ट्रमंडल सरकारों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेने को 17-20 अप्रैल तक मोदी ब्रिटेन में रहेंगे। मोदी इस बीच 18 अप्रैल को ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इस दौरान वह प्रिंस चार्स से भी मिलेंगे। यह बैठक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के फैसले के बाद हो रही है।

विज्ञापन


भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त डोमिनिक अस्किथ ने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ शेक्षिक योग्यता की पारस्परिक मान्यता के लिए समझौते पर बेहद उत्सुक है। पिछले महीने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस के बीच भी एक ऐसा ही समझौता किया गया था। 
विज्ञापन


अस्किथ ने कहा, इस पर चर्चा चल रही है और हम ऐसा करना बहुत पसंद करेंगे। ब्रिटेन भारतीय छात्रों की पसंद है। करीब 14,000 भारतीय छात्र हर साल यहां उच्च शिक्षा हासिल करने जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तकनीक के क्षेत्र में भी हम भारत के साथ काम करने को तैयार हैं। अस्किथ ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार में पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो काफी उत्साहजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालिस्तान, माल्या मुद्दे पर भी बोले
शराब कारोबारी विजय माल्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह मुद्दा प्राकृतिक रूप से न्यायिक है और इस पर फैसला लेना न्यायपालिका की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार में पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो काफी उत्साहजनक है। ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक तत्वों पर पूछे जाने पर अस्किथ ने कहा, यदि ऐसा कोई सबूत मिला तो हम उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। यह मसला भी मोदी-थेरेसा मे की वार्ता के दौरान उठ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed