फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit Bengaluru on Aug 26 to congratulate ISRO team on successfumissionl Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: पीएम मोदी 26 अगस्त को जाएंगे बेंगलुरू, इसरो वैज्ञानिकों से मिलकर देंगे बधाई

Thu, 24 Aug 2023 10:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 24 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

भाजपा नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने बंगलूरू के लोगों को इस खुशी को अपने साथ साझा करने का अवसर दिया है। हम बेंगलुरू के लोग पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे क्योंकि बेंगलुरू मतलब इसरो और इसरो मतलब बेंगलुरू ।

विज्ञापन
PM Modi to visit Bengaluru on Aug 26 to congratulate ISRO team on successfumissionl Chandrayaan-3
पीएम मोदी। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पीएम मोदी इन दिनों दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर हैं। वहां से स्वदेश वापस आने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरू आकर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई देंगे। यह जानकारी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने बृहस्पतिवार को दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरू आ रहे हैं। हम 6000 से अधिक लोग एचएएल एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे। वह शहर के लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने पेन्या में एक विशाल रोडशो करने के बारे में मुझसे बात की है। इस संबंध में हमारी दशरहल्ली विधायक मुनिराजू से भी बात हुई है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने बंगलूरू के लोगों को इस खुशी को अपने साथ साझा करने का अवसर दिया है। हम बेंगलुरू के लोग पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे क्योंकि बेंगलुरू मतलब इसरो और इसरो मतलब बेंगलुरू । पीएम मोदी यहां इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने आ रहे हैं। हालांकि पीएम के दौरे की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रयान -3 की सफलता की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कमला हैरिस ने दी बधाई
भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान -3 की सफलता की ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद दिया। कमला हैरिस ने एक्स (ट्विटर) पर कहा था कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान -3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई। इसमें शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमें इसके साथ साझेदारी करने पर गर्व है।


इसके जवाब में पीएम मोदी ने कि आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस। चंद्रयान -3 की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक मील का पत्थर है। अंतरिक्ष अन्वेषण में सहयोगात्मक भावना प्रगति की हमारी यात्रा को तेज करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed