फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to review economic situation will interact with Arun Jaitley 

अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती से चिंतित PM आज लेंगे आर्थिक हालात का जायजा

Tue, 19 Sep 2017 08:14 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to review economic situation will interact with Arun Jaitley 

अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन


विकास को बढ़ावा देने के लिए उपचारात्मक उपायों पर चर्चा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, जेटली तथा वित्त मंत्रालय के सचिवों के साथ देश के आर्थिक हालात का जायजा लेंगे और अर्थव्यवस्था को तेजी देने के विकल्पों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- GDP में भारी गिरावट, जेटली बोले- अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चिंता की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बैठक मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर के तीन साल के निम्न स्तर पर पहुंचने के कुछ दिनों के बाद हो रही है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 5.7 फीसदी रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 7.9 फीसदी तथा जनवरी-मार्च तिमाही में 6.1 फीसदी थी। 

जीडीपी विकास दर में लगातार छठी बार गिरावट दर्ज की गई है और आर्थिक सर्वेक्षण-2 के अनुमानों के मुताबिक अर्थव्यवस्था अपस्फीति संबंधित दबावों के कारण 7.5 फीसदी विकास दर के लक्षित आंकड़े को हासिल नहीं कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed