{"_id":"60418a9e8ebc3ee975200f9a","slug":"pm-modi-to-receive-global-energy-and-environment-leadership-award-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी को आज मिलेगा सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी को आज मिलेगा सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार
Fri, 05 Mar 2021 07:04 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:04 AM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिरकत करेंगे। वह इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना के बाद से प्रत्येक साल मार्च महीने में हृयूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है। इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है। इस साल यह आयोजन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक हो रहा हैं
विज्ञापन
सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार की शुरुआत 2016 में हुई थी। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।