फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi to interact with states union territories on corona crisis economic activities mamata banerjee

कोरोना: पीएम मोदी आज 15 सबसे प्रभावित राज्यों से करेंगे चर्चा, ममता पर सस्पेंस

Wed, 17 Jun 2020 10:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 17 Jun 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
PM modi to interact with states union territories on corona crisis economic activities mamata banerjee
मुख्यमंत्रियों से वार्ता करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश में जारी कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लगातार दूसरे दिन राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली समेत सबसे ज्यादा प्रभावित 15 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी के सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद बैठक में शामिल होने की बजाय किसी अधिकारी को इसमें शामिल होने के लिए भेज सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज की चर्चा में जिन मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका मिलेगा उनमें ममता बनर्जी का नाम नहीं है।
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने कहा है कि ममता बनर्जी को बोलने का मौका न देकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर बंगाल के लोगों का अपमान किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विचार विमर्श करना बेतुका है यदि आप मुख्यमंत्रियों को उनकी चिंता जाहिर करने की अनुमति नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह राज्यों को छोड़कर बाकी सभी लिखित में पहुंचाएंगे अपनी बात
प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों के साथ चर्चा में आज छह मुख्यमंत्रियों को अपनी बात रखने का मौका दिया जा सकता है। वहीं जिन राज्यों को बोलने का मौका नहीं मिलेगा वे लिखित में अपनी बात देंगे। बैठक में अनलॉक-1 असर पर राज्यों का फीडबैक (प्रतिपुष्टि) लिया जाएगा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ने 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से बातचीत की थी।


तीन महीने में प्रधानमंत्री की सातवीं बैठक
कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार राज्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मंगलवार को उनकी छठवीं बैठक थी। इसमें उन्होंने कहा था कि हमें लोगों की जिंदगी और रोजी-रोटी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज राज्यों के साथ प्रधानमंत्री सातवीं बार चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed