फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to inaugurate Pakyong airport on 24 september

सिक्किम: 24 सितंबर को 4500 फीट की ऊंचाई पर बने हवाई अड्डे का उद्धाटन करेंगे पीएम मोदी

Sat, 22 Sep 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकयांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकयांग Updated Sat, 22 Sep 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to inaugurate Pakyong airport on 24 september

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को सिक्किम के पाकयोंग में बने राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्धाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा 4500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। हवाई अड्डे पर एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि इससे यहां पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास होगा। हवाई अड्डे के चारों तरफ प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

 


यह हवाई अड्डा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा गंगतोक से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके उद्धाटन के बाद सिक्किम देश के विमानन मानचित्र में अपना स्थान बना लेगा। हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पीएम पाकयोंग में सेंट जेवियर स्कूल के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम का यह पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 400 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह साल 2017 में बना था जिसके बाद अब यहां ट्रायल का काम भी खत्म हो चुका है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में यहां विमानों का व्यवसायिक संचालन भी शुरू हो जाएगा।


पर्यटकों को इससे काफी राहत मिलने वाली है। पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक सिक्किम है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए पहले बागडोगरा हवाईअड्डे पर उतरना पड़ता था, जो कि सिक्किम से 128 किमी की दूरी पर स्थित है। लेकिन अब सिक्किम में बने इस हवाईअड्डे से लोगों को काफी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed